Page Loader
इस साल देश में 3.1 करोड़ यूजर्स 5G फोन में होंगे अपग्रेड- रिपोर्ट
भारत में यूजर्स तेजी से 5G फोन खरीद रहे हैं

इस साल देश में 3.1 करोड़ यूजर्स 5G फोन में होंगे अपग्रेड- रिपोर्ट

Oct 03, 2023
03:04 pm

क्या है खबर?

भारत में 5G कनेक्टिविटी का उपयोग करने के लिए यूजर्स तेजी से 5G फोन खरीद रहे हैं। टेलीकॉम कंपनी एरिक्सन के अनुसार, 2023 में भारत में 3.1 करोड़ यूजर्स 5G फोन में अपग्रेड हो सकते हैं। भारत में 5G यूजर्स ऐप्स को दैनिक रूप से उपयोग करने के मामले में भी काफी निकल गए हैं। एरिक्सन के सर्वे से पता चला है कि भारत में 5G ने 4G की तुलना में नेटवर्क कवरेज को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

उपयोग

5G यूजर्स ऐप्स का अधिक करते हैं उपयोग

भारत में 5G यूजर्स HD वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग सेवाएं, मोबाइल गेमिंग और ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) जैसी ऐप्स का रोजाना उपयोग करते हैं। सर्वे से पता चलता है कि भारत में यूजर्स अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, चीन और कई अन्य देशों के 5G यूजर्स की तुलना में इन सेवाओं का उपयोग करके प्रति सप्ताह औसतन 2 घंटे अधिक खर्च करते हैं। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स डाउनलोडिंग स्पीड बेहतर मिलने के कारण अधिक समय खर्च कर रहे हैं।

संख्या

5 करोड़ से अधिक हुए एयरटेल के 5G यूजर्स

टेलीकॉम दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने हाल ही में घोषणा की है कि उसके 5G नेटवर्क पर इस समय 5 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। एयरटेल 5G प्लस देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कुछ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर भारत के ज्यादातर जिले शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने अक्टूबर, 2022 में अपनी 5G सेवा लॉन्च की थी।