NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते क्यों फ्रीज किए और क्या है पूरा मामला?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते क्यों फ्रीज किए और क्या है पूरा मामला?
    आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए थे

    #NewsBytesExplainer: आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते क्यों फ्रीज किए और क्या है पूरा मामला?

    लेखन महिमा
    Feb 16, 2024
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    आयकर विभाग ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे, जिसकी शिकायत पार्टी ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) में की थी।

    शिकायत के कुछ घंटों बाद ही ITAT ने पार्टी के बैंक खातों को बहाल कर दिया, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस की समस्या खत्म नहीं हुई है।

    आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है, कांग्रेस के बैंक खाते क्यों फ्रीज हुए थे और अभी क्या स्थिति है।

    मामला 

    क्या है पूरा मामला?

    कांग्रेस को 2 दिन पहले यह जानकारी मिली कि उसके द्वारा जारी चेक बैंक स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

    इसकी जांच की गई तो पार्टी को पता चला कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस बैंक खाते फ्रीज हैं। इसके साथ-साथ आयकर विभाग के पार्टी पर 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की भी जानकारी मिली।

    इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि उसके पास बिजली बिल भरने और कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं।

    कारण 

    कांग्रेस के खाते फ्रीज क्यों हुए?

    दरअसल, वित्तीय वर्ष 2018-19 का आयकर रिटर्न देरी से दायर करने के कारण कांग्रेस पर ये कार्रवाई हुई है।

    पार्टी को 31 दिसंबर, 2019 तक बैंक खातों का विवरण और रिटर्न दायर करना था, लेकिन उसने 45 दिन की देरी से ऐसा किया।

    इसके अलावा उसके सांसदों और विधायकों ने 14,40,000 नकद जमा किए थे।

    इस दोनों वजह से आयकर विभाग ने कांग्रेस पर 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

    आरोप 

    कांग्रेस ने मामले पर क्या कहा?

    कांग्रेस का कहा कि जो खाते फ्रीज हुए थे, उनमें जमा पैसे ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के जरिये इकट्ठा किए गए थे।

    कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और चुनावों से ठीक पहले मुख्य विपक्षी पार्टी पर इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उनसे सड़कों पर उतरने की धमकी दी थी।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा खुद असंवैधानिक चुनाव बॉन्ड का लाभ उठा रही है और अपने विरोधियों के खातों को फ्रीज कर रही है।

    राहत 

     ITAT से पार्टी को क्या राहत मिली?

    बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के बाद कांग्रेस ने ITAT में अपील दायर की थी। यह आयकर विभाग के फैसलों के खिलाफ सुनवाई करने वाला प्राधिकरण है।

    इस अपील के बाद ITAT ने कांग्रेस को खातों को इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी, लेकिन इस पर आगे सुनवाई चलती रहेगी।

    इसके साथ ही ITAT ने कांग्रेस को हर समय बैंक खाते में 115 करोड़ रुपये रखने का आदेश भी दिया, यानि उसने 115 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं।

    सवाल 

    क्या राहत से कांग्रेस को होगा फायदा?

    कांग्रेस को ITAT ने राहत तो दी है, लेकिन यह राहत किसी काम की नहीं है।

    पार्टी का दावा है कि उसके खाते में 115 करोड़ रुपये से भी कम राशि है। अगर ऐसा है तो ITAT के खातों को बहाल करने के बावजूद कांग्रेस अपने पुराने पैसों को इस्तेमाल नहीं कर पाएगी।

    मामले में अगली सुनवाई अगले हफ्ते है, जिस पर सबकी नजर रहेगी। कांग्रेस कोशिश करेगी कि इस सुनवाई में वो खातों को पूरी तरह बहाल करा ले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    आयकर विभाग
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर सपा से बनी बात उत्तर प्रदेश
    नीतीश कुमार का NDA में जाना लगभग तय, आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- रिपोर्ट बिहार
    पश्चिम बंगाल में गठबंधन का मामला खत्म! कांग्रेस के मनाने से भी नहीं मानेंगी ममता- रिपोर्ट  ममता बनर्जी
    नीतीश कुमार के "विश्वासघात" के बीच राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार पहुंची राहुल गांधी

    आयकर विभाग

    आयकर सर्वे मामले में BBC के समर्थन में उतरी ब्रिटिश सरकार, मंत्री बोले- संपादकीय स्वतंत्रता जरूरी BBC
    #NewsBytesExplainer: 1 अप्रैल से आपकी जेब पर असर डालने वाले बदलावों के बारे में जानें वित्त मंत्रालय
    ITR फाइल करते समय इन 10 गलतियों से बचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
    अनिल अंबानी को काला धन कानून के तहत नोटिस मामले में कोर्ट से राहत, जानें मामला अनिल अंबानी

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: चंपई सोरेन कौन हैं और कैसे वे झारखंड के मुख्यमंत्री बने? झारखंड
    #NewsBytesExplainer: क्या है ज्ञानवापी स्थित 'व्यास जी के तहखाने' का इतिहास, जहां पूजा की अनुमति मिली? ज्ञानवापी मस्जिद
    #NewsBytesExplainer: किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक, बजट में किसको क्या मिला? बजट
    #NewsBytesExplainer: चंपई को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना हेमंत सोरेन का मास्टरस्ट्रोक क्यों माना जा रहा?  हेमंत सोरेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025