NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा में सियासी हलचल की अटकलें, कांग्रेस विधायक क्यों कर रहे हैं मुख्यमंत्री की तारीफ?
    अगली खबर
    हरियाणा में सियासी हलचल की अटकलें, कांग्रेस विधायक क्यों कर रहे हैं मुख्यमंत्री की तारीफ?
    हरियाणा कांग्रेस के 2 विधायक मुख्यमंत्री सैनी की तारीफ कर रहे हैं

    हरियाणा में सियासी हलचल की अटकलें, कांग्रेस विधायक क्यों कर रहे हैं मुख्यमंत्री की तारीफ?

    लेखन आबिद खान
    Jan 24, 2025
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा कांग्रेस में हलचल की अटकलें हैं। इन अटकलों को हवा इसलिए मिल रही हैं, क्योंकि हरियाणा कांग्रेस के 2 विधायक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।

    नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी और सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री सैनी की तारीफ में कई बातें कही हैं, जिसके बाद खबरें हैं कि ये दोनों पाला बदल सकते हैं।

    हालांकि, दोनों ही पार्टियां ऐसी संभावना से इनकार कर रही हैं।

    बयान

    मुख्यमंत्री की तारीफ में चौधरी ने क्या कहा?

    शैली चौधरी बीचे करीब 2 महीने में 2 बार मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा कर चुकी हैं।

    20 जनवरी चौधरी ने कहा, "यह नारायणगढ़ के लिए सम्मान की बात है कि हमारे पास एक मेहनती मुख्यमंत्री है। हम भाग्यशाली हैं कि वह यहीं से हैं। न केवल नारायणगढ़, बल्कि पूरा राज्य उनके काम की प्रशंसा कर रहा है। हमारा क्षेत्र राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टि से कमजोर था। सैनी यहीं से है इससे राजनीतिक कमी तो दूर हो गई है।"

    तारीफ

    सेतिया ने भी बांधे तारीफों के पुल

    सिरसा विधायक सेतिया ने एक कार्यक्रम में सैनी और अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

    यहां उन्होंने कहा, "मैंने डिप्टी कमिश्नर को अनुरोध किया कि मैं मुख्यमंत्री का स्वागत करना चाहता हूं, लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गई। जब मुख्यमंत्री साहब को पता चला कि मैं बाहर खड़ा हूं तो उन्होंने 3 मिनट तक मेरा इंतजार किया और अपनी कार रोके रखी। मैं भगवान की कसम खाता हूं, मैंने ऐसा व्यक्ति कभी नहीं देखा जिसने मेरा इतना सम्मान किया हो।"

    मुख्यमंत्री 

    सेतिया बोले- हमारे पास एक बेहतरीन मुख्यमंत्री

    सेतिया ने आगे कहा, "हमारे पास एक बेहतरीन मुख्यमंत्री है। मैंने विधानसभा में भी कहा कि अच्छे काम की सराहना करना हमारा कर्तव्य है। मैं किसी पार्टी लाइन पर नहीं चलना चाहता और सिर्फ इसलिए सरकार में खामियां ढूंढता नहीं रहना चाहता, क्योंकि मैं विपक्ष में हूं। गोकुल सेतिया हमेशा अच्छे काम की सराहना करेगा। इससे सरकार चलाने वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है।"

    सेतिया ने इस दौरान हाथ जोड़कर सैनी का अभिवादन भी किया।

    नारायणगढ़

    नारायणगढ़ से विधायक रहे हैं सैनी

    नारायणगढ़ मुख्यमंत्री सैनी का पुराना विधानसभा क्षेत्र है। वे 2014 से 2019 तक यहां से विधायक रहे हैं।

    इस बार वे कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने नारायणगढ़ से लाडवा के पूर्व विधायक पवन सैनी को चुनाव लड़वाया था, लेकिन कांग्रेस की शैली चौधरी ने उन्हें हरा दिया था।

    शैली को कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा खेमे का माना जाता है। शैली के पति रामकिशन भी इस सीट से विधायक रहे हैं।

    कांग्रेस 

    हरियाणा में गुटबाजी से जूझ रही है कांग्रेस

    हरियाणा में कांग्रेस के कई खेमे हैं। विधानसभा चुनावों में हार के बाद इनकी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई थी।

    पार्टी ने अभी तक अपने विधायक दल का नेता भी नहीं चुना है, जो विधानसभा में विपक्ष का नेता होगा।

    हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और और करीबी और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान के नाम गायब थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नायब सिंह सैनी
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार
    भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साबित किया बहुमत हरियाणा
    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया, नए मुख्यमंत्री को सौंपी सीट मनोहर लाल खट्टर
    #NewsBytesExplainer: भाजपा के हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के पीछे क्या कारण? भाजपा समाचार
    हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या गिर जाएगी सरकार? हरियाणा

    हरियाणा

    कांग्रेस ने हरियाणा में मिली हार पर शुरू किया मंथन, खड़गे ने मांगी बूथ वार रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    विधानसभाओं में निर्दलीय विधायक घटे; हरियाणा में 3 दशक में सबसे कम, बाकी जगह क्या है स्थिति? जम्मू-कश्मीर
    पराली जलाना: लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, CAQM ने दिया अधिकार पराली जलाना
    एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम न मिलने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को घेरा चुनाव आयोग

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक: कांग्रेस की नव सत्याग्रह बैठक में उठा अंबेडकर के अपमान का मुद्दा, खड़गे का निशाना मल्लिकार्जुन खड़गे
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस मनमोहन सिंह
    मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू सहित इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि मनमोहन सिंह
    दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार में कौन-कौन है? मनमोहन सिंह

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुई घमासान लड़ाई, राज्य प्रमुख ने कहा- मुझे गोली मार दो हरियाणा
    चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेने से बच रहे कांग्रेस नेताओं से राहुल ने जताई नाराजगी हरियाणा
    हरियाणा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भूपिंदर हुड्डा बेटे के साथ छोड़ेंगे पार्टी! हरियाणा
    कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई पर आयकर विभाग का शिकंजा, 150 करोड़ रुपये का होटल जब्त दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025