NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान?
    अगली खबर
    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान?
    डॉ गुरप्रीत कौर संग दूसरी शादी करने जा रहे हैं भगवंत मान

    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान?

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 06, 2022
    07:33 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी रचाने जा रहे हैं। 48 वर्षीय मान की यह दूसरी शादी होगी।

    चडीगढ़ के सेक्टर 38 में एक सादे समारोह में होने वाली इस शादी में पंजाब के तमाम राजनेताओं के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने की संभावना है।

    ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर मुख्यमंत्री मान का दूसरी बार घर बसाने जा रहीं डॉ गुरप्रीत कौर कौन हैं।

    पृष्ठभूमि

    मुख्यमंत्री मान का 2015 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक

    मुख्यमंत्री मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे (दिलशान और सीरत) हैं।

    2014 में मान के आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर संगरूर से पहली बार सांसद चुने जाने से पहले उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर भी उनके साथ प्रचार में दिखाई दी थीं।

    हालांकि, 2015 में आपसी विवाद के चलते दोनों में तलाक हो गया था। उसके बाद इंद्रप्रीत अपने बच्चों के साथ अमेरिका चली गई थीं।

    जानकारी

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे दोनों बच्चे

    इस साल मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान उनके दोनों बच्चें भी समारोह में शामिल हुए थे। उस दौरान अपने बच्चों को देखकर वह काफी भावुक हो गए थे। इंद्रप्रीत ने भी उनकी जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी थी।

    चयन

    मान के लिए उनकी मां और बहन ने पसंद की लड़की

    मुख्यमंत्री मान पहली शादी के टूटने के सात साल बाद फिर से शादी करने जा रहे हैं। वह अपनी मां के साथ गांव सतोज में रहते हैं और उनकी बहन मनप्रीत कौर की शादी भी सतोज के करीब ही गांव में हुई है।

    मान की मां और बहन ने ही डॉ गुरप्रीत कौर को अपनी बहू चुना है। उनकी मां और बहन चाहते थे कि मान फिर से शादी के बंधन में बंध जाए और अपना परिवार आगे बढ़ाएं।

    परिचय

    पेशे से डॉक्टर हैं गुरप्रीत कौर

    मुख्यमंत्री मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत पेशे से एक डॉक्टर हैं और वह पंजाब के सामान्य परिवार से आती हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं।

    कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान और गुरप्रीत दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं।

    गुरप्रीत कई बार मान के घर भी आ चुकी हैं। हालांकि, उनके बारे में अभी कुछ अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

    अंतर

    मुख्यमंत्री मान से 16 साल छोटी है गुरप्रीत कौर

    गुरप्रीत उम्र के मामले में मुख्यमंत्री मान से 16 साल छोटी हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री मान की उम्र 48 साल है, जबकि गुरप्रीत 32 साल की ही है।

    गुरप्रीत की दो और बहनें भी हैं, इनमें से वह तीसरे नंबर की हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों परिवारों का काफी समय से एक-दूसरे के यहां आना-जाना है। इसके चलते मान की मां ने गुरप्रीत को अपनी बहू के तौर पर चुना है।

    जिम्मेदारी

    सांसद राघव चड्ढा को सौंपी गई है विवाह की पूरी जिम्मेदारी

    रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री मान की शादी की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी AAP सांसद राघव चड्ढा को दी गई है।

    इस समारोह में दोनों परिवारों के अलावा कुछ खास लोग ही शामिल होंगे।

    बताया जा रहा है कि इस समारोह को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है और मीडिया से भी दूरी बनाई गई है।

    यह भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया है कि शादी पर होने वाला पूरा खर्च वह व्यक्तिगत रूप से करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    पंजाब
    चंडीगढ़

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब: चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्र के किस फैसले पर विवाद हुआ? चंडीगढ़
    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़ अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़: अब तक आठ गिरफ्तार, हाई कोर्ट पहुंची AAP दिल्ली पुलिस
    हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान कांग्रेस समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप, बाल काटकर पहनाई जूतों की माला दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन नियम, खुलेंगे रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल दिल्ली
    प्रवासी मजदूरों पर प्रधानमंत्री के दावे को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और योगी नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब

    पंजाब

    पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी पटियाला
    पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा हत्या
    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला संगीत इंडस्ट्री

    चंडीगढ़

    तीन उबले अंडों के लिए म्यूज़िक डायरेक्टर शेखर ने चुकाए इतने रुपये, बिल जानकर चौंक उठेंगे ट्विटर
    पंजाब: नाबालिग युवक को पिलर से बांधकर जिंदा जलाया गया, मौत दलित
    अधिकारियों ने दो युवतियों का पासपोर्ट बनाने से किया इनकार, कहा- नेपाली लगती हैं हरियाणा
    JNU हिंसा: अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, छात्रों के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025