Page Loader
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की BSF को चेतावनी, बोलीं- कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप मत कीजिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BSF से सचेत किया

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की BSF को चेतावनी, बोलीं- कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप मत कीजिए

लेखन गजेंद्र
Jan 29, 2024
05:01 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कूचबिहार में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान लोगों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) से सचेत रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा, "अभी BSF की नई चाल शुरू हुई है। आपको पता होगा कि उन्होंने चुनाव के समय रैली में शामिल 4 लोगों को गोली मार दी थी। अभी की चालाकी क्या है? अब कह रहे हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र में अलग से BSF की तैनाती करेंगे।"

बयान

आगे क्या बोलीं ममता?

ममता ने आगे कहा, "वो आप (BSF) मत कीजिए, अगर आप ऐसा करेंगे तो यहां से भगाए जाएंगे। कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप मत कीजिए।" ममता ने कहा, "अगर BSF वाले आते हैं तो आप लोग कहिए कि आपके पास राशन कार्ड है, स्कूल का प्रमाण पत्र है, काम करने का प्रमाण पत्र है, घर का प्रमाण पत्र है। अगर BSF वाले कोई नया कार्ड दें तो उसे न लें। इससे आप राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (NRC) के दायरे में आएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं ममता बनर्जी

जानकारी

ममता ने क्यों उठाया यह मुद्दा?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बयान केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के दावे पर कही है। ठाकुर ने कहा है कि राज्य में एक सप्ताह के भीतर नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने ठाकुर पर राजनीतिक हंगामे का आरोप लगाया।