Page Loader
'द केरल स्टोरी' फिल्म को ममता बनर्जी ने बताया 'विकृत कहानी', बंगाल में प्रतिबंध लगाया 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाया

'द केरल स्टोरी' फिल्म को ममता बनर्जी ने बताया 'विकृत कहानी', बंगाल में प्रतिबंध लगाया 

लेखन गजेंद्र
May 08, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर निशाना साधते हुए इसे एक विकृत कहानी बताया और राज्य में इस पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "'द कश्मीर फाइल्स' क्या है? ये एक वर्ग को अपमानित करना है। 'द केरल स्टोरी' क्या है? ये एक विकृत कहानी है।" उन्होंने राज्य में फिल्म के रिलीज होने पर हिंसा और अशांति की आशंका के कारण इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

विवाद

क्या है 'द केरल स्टोरी' से संबंधित विवाद?

'द केरल स्टोरी' फिल्म में दावा किया गया है कि केरल से 32,000 लड़कियां गायब हुई और उन्हें आतंकी संगठन ISIS में शामिल कराया गया। इसी आंकड़े पर विवाद हो रहा है और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को केरल के अलावा तमिलनाडु में भी प्रतिबंधित किया जा चुका है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया गया है।