Page Loader
पश्चिम बंगाल: भाजपा नेताओं ने सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, ममता बनर्जी भड़कीं
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा (फाइल तस्वीर: एक्स/@BJP4Bengal)

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेताओं ने सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, ममता बनर्जी भड़कीं

लेखन गजेंद्र
Feb 20, 2024
04:45 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर राजनीतिक विवाद चरम पर है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा नेता प्रदर्शन के दौरान सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो एक्स पर साझा कर लिखा, 'भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने संवैधानिक सीमाओं को बेशर्मी से लांघ दिया। मैं राष्ट्र के प्रति बलिदान और अटूट दृढ़ संकल्प वाले सिख भाई-बहनों की प्रतिष्ठा को कमजोर करने के दुस्साहसिक प्रयास की निंदा करती हूं।'

विरोध

सिख अधिकारी ने जताया विरोध

वीडियो में दिख रहा है कि सिख भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी जसप्रीत सिंह प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। तभी उनको खालिस्तानी कहा जाता है। अधिकारी इससे नाराज हो जाते हैं और मौके पर विरोध जताते हैं। वीडियो में वह कहते सुने जा सकते हैं, "मैंने पगड़ी पहनी है, इसलिए आप लोग मुझे खालिस्तानी कह रहे हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी पगड़ी पहनकर ड्यूटी करता है तो खालिस्तानी हो जाता है? आपका यही स्तर है?"

ट्विटर पोस्ट

ममता बनर्जी ने साझा किया वीडियो

जानकारी

संदेशखाली में चल रहा है विवाद

राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है। संदेशखाली में माहौल तनावपूर्ण है।