Page Loader
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मतदाता सूची से कटा नाम
उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में हरीश रावत का नाम मतदाता सूची से गायब

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मतदाता सूची से कटा नाम

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2025
02:31 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड में चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ही नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। उत्तराखंड के सभी 100 नगर निकायों में गुरुवार 23 जनवरी को सुबह से मतदान चल रहा है। रावत का वोट देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 76 में है, लेकिन यहां मतदाता सूची में काफी ढूढने के बाद भी उनका नाम नहीं मिला। इसी तरह कई अन्य प्रमुख लोगों के नाम गायब थे।

चुनाव

हरीश रावत ने क्या कहा?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि वह मतदान करने के लिए सुबह से तैयार थे, लेकिन उनका मतदाता सूची में नाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस वार्ड में वोट डाला गया था, वहां भी उनका नाम नहीं है, इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नाम काटने और जोड़ने का काम करती है, ऐसे में उन्हें भी सचेत रहना चाहिए था।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले हरीश रावत

जानकारी

1,516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

उत्तराखंड में कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 बूथ स्थल हैं। इनमें से 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील हैं। राज्य में 30.29 लाख मतदाता और 5,405 उम्मीदवार हैं। राज्य में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायत हैं। परिणाम 25 को आएगा।