हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राज बब्बर समेत तीन प्रदेशाध्यक्षों ने छोड़े पद
क्या है खबर?
लोकसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है।
सबसे पहला इस्तीफा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राज बब्बर का आया है।
उत्तर प्रदेश में हुई कांग्रेस शर्मनाक परायज के बाद राज बब्बर ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी के हाथ में हैं।
बता दें, राज बब्बर खुद चुनावी मैदान में थे, उन्हें 4.95 लाख वोटों से हार मिली है।
जानकारी
राज बब्बर ने ली नैतिक जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, इस पर अभी तक पार्टी की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट जीत पाई कांग्रेस
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली कांग्रेस केवल एक सीट जीत पाई है।
रायबरेली से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा पार्टी को 79 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जिसमें अमेठी भी शामिल है।
कांग्रेस का गढ़ मानी जानी वाली अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को मात दी है।
पहले कांग्रेस गठबंधन के साथ जाने वाली थी, लेकिन यह बात नहीं बन सकी।
अमेठी
कांग्रेस के गढ़ में जीती स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने अमेठी में ऐतिहासिक उलटफेर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया।
दोनों के बीच मुकाबला नजदीक रहा, लेकिन स्मृति ने शुरु से अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखी।
उन्हें कुल वोट 4,68,514 हासिल हुए, जबकि राहुल को 4,13,394 वोट हासिल हुए। राहुल गांधी पिछले 15 सालों से यहां से सांसद थे। उन्हें इस बार 55,120 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
राजीव गांधी यहां से चार बार सांसद रहे।
उत्तर प्रदेश
ये रहे उत्तर प्रदेश के नतीजे
उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 62 और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को 2 सीटें मिली हैं।
गठबंधन को 15 (बसपा- 10, सपा- 5) और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली है।
2014 के मुकाबले भाजपा को राज्य में केवल 9 सीटों का नुकसान हुआ है, लेकिन पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।
पिछले चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 42.6% वोट मिले थे, जो इस बार 49.5% हो गए
जानकारी
ओडिशा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश
ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख निरंजन पटनायक ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा वो राज्य में कांग्रेस के प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को इसकी सूचना दे दी है।
ट्विटर पोस्ट
ओडिशा प्रदेश प्रमुख का इस्तीफा
Niranjan Patnaik, President, Odisha Pradesh Congress Committee: I too had contested the election, party had given me a responsibility, I take the moral responsibility for this debacle and relinquish this job. I've communicated it to my AICC President. pic.twitter.com/r60PuNeSeW
— ANI (@ANI) May 24, 2019
जानकारी
कर्नाटक से भी आया इस्तीफा
कर्नाटकर कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एचके पाटिल ने भी पार्टी को अपने इस्तीफे की सूचना दे दी है। उन्होंने लिखा कि यह कांग्रेस नेताओं के लिए आत्मनिरीक्षण का मौका है।
ट्विटर पोस्ट
एचके पाटिल ने दिया इस्तीफा
Karnataka Congress Campaign Committee President, HK Patil writes to party president Rahul Gandhi, states, 'It is time for all of us to introspect. I feel it my moral duty to own up the responsibility, hence, I submit my resignation from the post.' (file pic) pic.twitter.com/9Yw4yVdStM
— ANI (@ANI) May 24, 2019