बुजुर्ग की शिकायत लेकर DIG से मिलने पहुंची सांसद इकरा हसन, पुलिस ने हिरासत में लिया
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कैराना की लोकसभा सांसद इकरा हसन एक बुजुर्ग महिला की शिकायत लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से मिलने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उनको ही थाने में बैठा लिया। पुलिस ने सांसद इकरा को सड़क जाम करने के आरोप में 10 मिनट थाने में बैठाया था। थाने से छूटने पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा ने कहा कि पुलिस उन पर दबाव बनाना चाहती थी।
घटना
क्या है पूरा मामला?
जसाला गांव में कश्यप समाज के युवक की हत्या के बाद उनकी बुजुर्ग मां जांच की मांग कर रही हैं। सांसद इकरा महिला को DIG के पास ले गई थीं। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने गंभीरता से बात नहीं सुनी और बैठक की बात कहकर चले गए, जिसका इकरा ने विरोध किया। इसके बाद सांसद वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ी थी, तो पुलिस ने यातायात बाधित करने के आरोप में उनको 10 मिनट तक थाने में बैठाए रखा।
नाराजगी
संसद में उठाएंगी मुद्दा
शामली के कांधला थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल की सुबह एक युवक कटे पैर और बेहोशी हालत में मिला था, जिसकी बाद में मौत हो गई। उसकी पहचान राजवीर सिंह (25) के रूप में हुई है। उनके माता-पिता ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी सुनवाई न होने पर इकरा पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंची थीं। सांसद इकरा का कहना है कि पुलिसकर्मियों को बात करने की तमीज नहीं है, वह मामले को संसद में उठाएंगी।
ट्विटर पोस्ट
इकरा हसन को थाने में बैठाया गया
सहारनपुर पुलिस ने सांसद इकरा हसन को हिरासत में लिया
— Hasin Shah (@hasinshahjama) May 19, 2026
DIG कार्यालय गई थीं इकरा हसन
इकरा हसन को थाने लाई पुलिस
पीड़ित महिला के साथ पहुंचीं थी इकरा हसन pic.twitter.com/bnTYdEPtO0