NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल
    उद्धव ठाकरे को लगा एक और बड़ा झटका।

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 07, 2022
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में अपनों की बगावत के कारण सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। ठाणे नगर निगम भी शिवसेना के हाथ से फिसल गया है।

    निगम में शिवसेना के कुल 67 पार्षदों में से 66 शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। यह शिवसेना पर अधिकार की लड़ाई में शिंदे गुट की बड़ी जीत मानी जा रही है।

    बता दें कि ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र में मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा निकाय है।

    मुलाकात

    पार्षदों ने शिंदे से उनके आवास पर की मुलाकात

    इंडिया टुडे के अनुसार, शिंदे गुट में शामिल होने से पहले 66 पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

    उसके बाद सभी ने उद्धव ठाकरे की जगह शिंदे को अपना नेता बताते हुए उनके साथ जाने की घोषणा की। इसके साथ ही ठाकरे ने ठाणे नगर निगम से अपना नियंत्रण पूरी तरह से खो दिया है।

    बता दें कि सरकार गिरने के बाद दोनों नेताओं के बीच पार्टी पर अधिकार की लड़ाई चल रही है।

    पृष्ठभूमि

    शिंदे गुट की बगावत के बाद ठाकरे को देना पड़ा था इस्तीफा

    शिवसेना की इस आंतरिक लड़ाई की शुरूआत पिछले महीने एकनाथ शिंदे की बगावत के साथ हुई। शिंदे ने शिवसेना के 54 में से 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी।

    इस बगावत से महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार अल्पमत में आ गई और 29 जून को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

    इसके बाद शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अभी उनके साथ 40 शिवसेना विधायक हैं।

    विवाद

    ठाकरे और शिंदे के बीच चल रही है पार्टी पर अधिकार की लड़ाई

    शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी राज्य में सियासी संकट खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।

    शिंदे गुट का दावा है कि वह असली शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में पार्टी के प्रतीक चिन्ह 'धनुष और तीर' पर उनका अधिकार है।

    शिंदे गुट के नेता गुलाबराव पाटिल का दावा है कि जल्द ही शिवसेना के 18 में से 12 सांसद शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े में शामिल हो जाएंगे और उन्हें मजबूती देंगे।

    प्रयास

    ठाकरे गुट ने लोकसभा में बदला मुख्य व्हिप

    अब ठाकरे गुट ने सांसदों की बगावत से बचने के लिए लोकसभा में शिवसेना का मुख्य व्हिप बदल दिया है।

    पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखते हुए सूचित किया कि भावना गावली की जगह राजन विचारे को शिवसेना का मुख्य व्ह्पि नियुक्त किया गया है।

    बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान में ठाकरे गुट को अपने सांसद टूटने का डर है।

    महाराष्ट्र विधानसभा

    विधानसभा में मुख्य व्हिप और विधायक दल के नेता पद पर शिंदे गुट का कब्जा

    बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के व्हिप और विधायक दल के नेता के पद पर शिंदे गुट ने कब्जा कर लिया है।

    3 जुलाई की रात को नवनियुक्त स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने के फैसले को अपनी मंजूरी दी थी।

    इसके अलावा ठाकरे खेमे के सुनील प्रभु को हटाकर शिंदे गुट के भारत गोगावाले को शिवसेना का प्रमुख व्हिप भी बना दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ठाणे
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान की 'लगान' का 24 साल बाद भी जलवा कायम, ऑस्कर अकेडमी ने मनाया जश्न आमिर खान
    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर

    ठाणे

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    अमानवीय! होमवर्क नहीं करने पर मासूम से लगवाई गई 450 उठक-बैठक, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती महाराष्ट्र
    मुंबई: प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने वाले परमबीर सिंह ने संभाली नए पुलिस कमिश्नर की कमान मुंबई
    मुंबई के पास बचा है केवल 42 दिन का पीने का पानी, अच्छे मानसून से आस मुंबई

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र का सियासी संकट: विधायकों को होटल में रखने पर कितना खर्च हो रहा है? शिवसेना समाचार
    राजभवन और विधानसभा तक पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, जानिये बड़े घटनाक्रम महाराष्ट्र
    जिसको जाना है वो जाए, मैं नई शिवसेना बना लूंगा- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र
    एकनाथ शिंदे का महाराष्ट्र सरकार को पत्र, बागी विधायकों के परिजनों की सुरक्षा छीनने से चिंतित महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    शिवसेना के 'तीर-कमान' पर दावा जताने के लिए एकनाथ शिंदे को क्या-क्या करना होगा? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम रखा 'शिवसेना बालासाहेब' महाराष्ट्र
    संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच शिवसेना ने कौनसे 6 प्रस्ताव पारित किए हैं? महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार

    किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच ट्विटर
    महाराष्ट्र: राज्यपाल को नहीं दी गई राज्य सरकार के विमान के उपयोग की अनुमति महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति मुंबई
    शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025