LOADING...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी, इस रीति-रिवाज से बने जीवनसाथी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी, इस रीति-रिवाज से बने जीवनसाथी

Feb 26, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है। दोनों ने तेलुगु रीति-रिवाजों से एक-दूसरे से शादी की है। 123 तेलुगु के मुताबिक, शादी समारोह सुबह 10:10 बजे संपन्न हुआ है। पुरोहितों ने मिलकर पूरे रीति-रिवाज के साथ 'विरोश की शादी' करवाई है। पहली रस्म के साथ रश्मिका और विजय पति-पत्नी बन चुके हैं। अब दोनों कोडवा परंपराओं के साथ शादी के बंधन में बधेंगे। यह रस्म उनके परिवार की उपस्थति में, 26 फरवरी की शाम को निभाई जाएगी।

समारोह

परिवार और करीबियों के बीच संपन्न हुई शादी, ये सितारे रहे मौजूद

रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर के मेमेंटोस बाय ITC होटल्स में, परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी समारोह को संपन्न कराया गया है। इस खुशी के पल में मशहूर निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा भी मौजूद रहे। उनके अलावा, थारुन भास्कर, कल्याणी प्रियदर्शन और ईशा रेब्बा जैसे फिल्म निर्माता और अभिनेता भी इस समारोह का गवाह बनने के लिए वहां मौजूद रहे। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

Advertisement

परंपरा

मौलिक थीम और प्राचीन परंपराओं के साथ शादी

मनी कंट्राेल की रिपोर्ट में बताया गया कि रश्मिका और विजय अपने इस खास दिन के लिए मौलिक थीम का पालन किया है, जिसका मतलब है कि यह संस्कृति में अधिक गहराई से जुड़ा होगा और सरल अनुष्ठानों का अनुसरण करेगा। एक करीबी सूत्र ने भी बताया कि शादी 'आदिम' थीम पर आधारित होगी, जो दशकों पहले विवाह समारोहों के आयोजन से प्रेरित है। इनमें सरल परंपराओं, पारंपरिक रीति-रिवाजों और पुराने जमाने के आकर्षण को दर्शाया जाता है।"

Advertisement

समारोह

23 फरवरी से चल रहीं शादी की रस्में

बता दें, रश्मिका और विजय की शादी की रस्में 23 फरवरी से चल रही हैं। पहले दिन दोनाें ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए जापानी डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद उनके संगीत समारोह, हल्दी और मेंहदी की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका और विजय भी अपनी शादी से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस को देते रहे हैं।

Advertisement