LOADING...
हेमा मालिनी का करारा जवाब- लोग बातें न बनाएं, हमारा परिवार; हम दुनिया को क्यों दिखाएं?
हेमा मालिनी की देओल परिवार में कलह पर दो टूक

हेमा मालिनी का करारा जवाब- लोग बातें न बनाएं, हमारा परिवार; हम दुनिया को क्यों दिखाएं?

Feb 26, 2026
11:02 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के परिवार में चल रही अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद अलग-अलग प्रार्थन सभी आयोजित करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही थीं, जिस पर हेमा ने साफ कर दिया कि उनके परिवार में कोई दरार नहीं है और परिवार का हर सदस्य एक-दूसरे से बेहद प्यार करता है।

बयान

पापा के लिए सब एक हैं- हेमा

हिंदुस्तान टाइम्स से हेमा ने उन दावों को खारिज किया कि उनके और उनकी बेटियों के संबंध धर्मेंद्र के दूसरे परिवार के साथ अच्छे नहीं हैं, जिसमें प्रकाश कौर, उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, और बेटियां विजेता व अजीता शामिल हैं। हेमा बोलीं, "पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे। चाहे ये बच्चे (ईशा देओल, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी), सभी धरम जी को बहुत चाहते हैं। वो एक-दूसरे को भी बहुत पसंद करते हैं।"

नकारात्मकता

"जहां धरम जी हैं, वहां नकारात्मकता नहीं"

बातचीत में हेमा ने आगे कहा, परिवार के बीच बिल्कुल भी नकारात्मकता नहीं है, जब धरम जी साथ हों तो नकारात्मकता कहां हो सकती है? धरम जी प्यार, शक्ति और उन संस्कारों के स्रोत रहे हैं, जो उन्होंने इन बच्चों में पिरोए हैं। उनके ये बयान दोनों परिवारों के बीच के रिश्तों को लेकर जनता में चल रही उत्सुकता के बीच आए हैं। हाल ही में ईशा-अहाना को सनी की फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया था।

Advertisement

नाराजगी

निजी जिंदगी पर हेमा मालिनी की दो टूक

हेमा खुद 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग पर मौजूद नहीं थीं। अपनी गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा, "मुझे भी बुलाया गया था, लेकिन मैं जा नहीं पाई। वो बहुत चाहते थे कि मैं आऊं और फिल्म देखूं। हम इन पलों का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं करते। ये सब हमारे परिवार के भीतर है, हम इसे दुनिया के सामने क्यों लाएं? लोगों को बातें करने के बजाय समझना चाहिए। हम सब ठीक हैं और धर्मेंद्र जी की अनुपस्थिति और कमी को मिल-जुलकर संभाल लेंगे।"

Advertisement

परिवार

धर्मेंद्र का परिवार, पहली पत्नी से दूसरी शादी तक

धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी। उस समय धर्मेंद्र 19 साल के थे और उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा था। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के 4 बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल। फिल्मों में आने के बाद धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी सुपरहिट रही। दोनों को प्यार हुआ और साल 1980 में उन्होंने शादी कर ली। हेमा और धर्मेंद्र की ईशा देओल और अहाना देओल 2 बेटियां हैं।

Advertisement