LOADING...
टेलर स्विफ्ट मंगेतर ट्रैविस केल्से करने जा रहीं शादी? तारीख को लेकर हुआ ये खुलासा
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी को लेकर आया अपडेट

टेलर स्विफ्ट मंगेतर ट्रैविस केल्से करने जा रहीं शादी? तारीख को लेकर हुआ ये खुलासा

Feb 26, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट अपनी निजी और कामकाजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अगस्त, 2025 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स के साथ सगाई की थी। उस वक्त से चर्चा थी कि दोनों 2026 में एक-दूसरे के साथ शादी करके अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। ताजा जानकारी में पता चला है कि टेलर और ट्रैविस ने अपनी शादी की तारीख को पक्का कर लिया है। दोनों जून में शादी करने जा रहे हैं।

शादी

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी पर आया ये अपडेट

टाइम्स नाउ ने एंटरटेनमेंट टुनाइट की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि टेलर और टैविस 13 जून, 2026 को अमेरिका के रोड आइलैंड में शादी करने जा रहे हैं। गायिका ओशन हाउस में अपने मंगेतर के साथ शादी की रस्में निभा सकती हैं। शादी की तारीख को लेकर बताया गया है कि 13 गायिका का पसंदीदा अंक है, इसलिए उन्होंने इसे चुना है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि रैपर फ्लेवर फ्लेव ने शादी करवाने की जिम्मेदारी ली है।

मुलाकात

जानिए कौन हैं ट्रैविस केल्से, कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

टेलर के मंगेतर, ट्रैविस नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के सबसे प्रभावशाली टाइट एंड खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 2013 में उन्हें चुना गया था। उन्होंने अपना पूरा करियर कंसास सिटी चीफ्स के साथ बिताया है। 2023 में एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने पहली बार टेलर को देखा था जिसका जिक्र उन्होंने एक पॉडकास्ट में किया था। बाद में गायिका को पता चला और यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हो गई थी। दोनों कई मौकों पर साथ देखे गए हैं।

Advertisement