LOADING...
महुआ मोइत्रा ने हरदीप पुरी पर धमकी का आरोप लगाया, लिखा- ट्वीट हटाने को कॉल किया
महुआ मोइत्रा ने हरदीप सिंह पुरी पर धमकी देने का आरोप लगाया

महुआ मोइत्रा ने हरदीप पुरी पर धमकी का आरोप लगाया, लिखा- ट्वीट हटाने को कॉल किया

लेखन गजेंद्र
Feb 03, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि हरदीप पुरी ने उनको कॉल किया और एक ट्वीट हटाने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुरी ने उनको धमकी दी है कि अगर लोग उनके पीछे पड़ गए, तो वह मदद नहीं कर पाएंगे। महुआ ने आगे लिखा कि वह गुडों से नहीं डरतीं।

बयान

मोइत्रा ने पोस्ट में पुरी को टैग किया

कृष्णानगर से लोकसभा सांसद मोइत्रा ने एक्स पर पुरी को टैग करते हुए लिखा, 'हरदीप पुरी का मुझे ट्वीट डिलीट करने के लिए कॉल करना और यह कहना कि अगर अब "लोग" मेरे पीछे पड़ते हैं तो वह मदद नहीं कर पाएंगे, यह भी मुझे पसंद नहीं आया। मैं चांस लूंगी, सर। आपकी गुंडों की सेनाएं मुझे डरा नहीं सकतीं।'

विवाद

मोइत्रा ने क्यों किया पुरी की धमकी का जिक्र?

दरअसल, मोइत्रा ने बुधवार को एक्स पर पुरी और अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'पूर्व भारतीय राजनयिक के तौर पर हरदीप पुरी का यह फर्ज था कि वह दोषी अपराधी और सीरियल पीडोफाइल (बाल यौन शोषण अपराधी) के मन में भारत में दिलचस्पी जगाएं। और उसे "मज़े करने" के लिए कहें और एपस्टीन को इसके लिए दूसरों से प्रोत्साहन की जरूरत नहीं थी! उसे एक्सोटिक आइलैंड के बारे में पता था।'

Advertisement

जिक्र

किस ईमेल का जिक्र कर रही हैं मोइत्रा?

मोइत्रा जिस ईमेल का जिक्र कर रही हैं, वह 24 दिसंबर, 2014 का है। जेफरी को भेजे गए ईमेल में लिखा है, "प्रिय जेफ! बधाई। जब आप अपने अनोखे आइलैंड से वापस आएं तो मुझे जरूर बताएं। मैं आपसे बात करना चाहूंगा, साथ ही आपको भारत में दिलचस्पी जगाने के लिए कुछ किताबें भी दूंगा।" अन्य मेल में लिखा, "जब तुम वापस आओ तो मुझे बताना। और, मजे करो। ऐसा नहीं है कि इसके लिए तुम्हें दूसरों से हिम्मत चाहिए।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मोइत्रा ने साझा की ईमेल की प्रति

ट्विटर पोस्ट

केंद्रीय मंत्री पर धमकी का आरोप

Advertisement