TMC के बागी गुट ने पार्टी मुख्यालय पर कब्जा किया, ऋतब्रत बोले- हम ही असली TMC
क्या है खबर?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आपसी लड़ाई में बीती रात बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। ऋतब्रत के नेतृत्व में गुट ने दफ्तर के ताले बदल दिए और नए पोस्टर लगाए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं थी। साथ ही अरूप रॉय को पार्टी का अध्यक्ष घोषित करते हुए नए पोस्टर लगा दिए।
बैठक
ऋतब्रत ने कहा- पार्टी का काम यहीं से चलेगा
ऋतब्रत ने समर्थकों-नेताओं के साथ मुख्यालय में बैठक कर खुद को असली TMC बताया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का काम यहीं से चलेगा। इससे पहले बागी गुट ने चुनाव आयोग में पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन को लेकर दावा किया था। आयोग ने 6 जुलाई को बागी गुट को पेश होने को कहा है। वहीं, ममता गुट ने भी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर ली है।
दफ्तर
पार्टी मुख्यालय में नहीं घुस पाए ममता समर्थक कुणाल घोष
हंगामे के बीच ममता गुट के नेता कुणाल घोष भी मुख्यालय पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लगे होने के चलते अंदर नहीं जा पाए। उन्होंने कहा, "अगर किसी विधायक को पार्टी कार्यालय आने की जरूरत है, तो यह उनका अधिकार है। ये ताले क्यों लगाए जा रहे हैं? जब TMC कार्यकर्ताओं पर हमले हुए और उन्हें समर्थन की जरूरत थी, तो ये लोग नहीं जाते। किसी और के हाथों की कठपुतली बन गए हैं और ये सब कर रहे हैं।"