NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बंगाल: हिरासत में लिए गए गाड़ी में कैश ले जा रहे झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक
    अगली खबर
    बंगाल: हिरासत में लिए गए गाड़ी में कैश ले जा रहे झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक
    विधायक की गाड़ी से बरामद हुआ भारी मात्रा में कैश (तस्वीर: PTI)

    बंगाल: हिरासत में लिए गए गाड़ी में कैश ले जा रहे झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 31, 2022
    11:47 am

    क्या है खबर?

    झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में कैश के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इनकी गाड़ियों को भारी मात्रा में कैश पाया गया है।

    कांग्रेस ने इसे लेकर आरोप लगाया है कि विधायकों को यह पैसा भाजपा ने सरकार गिराने के लिए दिया है।

    दूसरी तरफ भाजपा ने कहा है कि यह झारखंड में कांग्रेस के सहयोग से चल रही सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

    बयान

    "काउंटिंग मशीन आने के बाद होगी कैश की गिनती"

    हावड़ा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने बताया कि रानीहेती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक SUV को पकड़ा गया था, जिस पर विधायक, जमताड़ा झारखंड लिखा हुआ था।

    उन्होंने कहा, "हमने झारखंड से तीन कांग्रेस विधायकों को गिरफ्तार किया है। इनमें जमताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश काछप और कोलेबीरा से विधायक शामिल हैं। इनके पास से मिले कैश की गिनती काउंटिंग मशीन आने के बाद ही हो पाएगी।"

    जानकारी

    पुलिस को मिली थी कैश ले जाने की खुफिया सूचना

    सूत्रों ने बताया कि यह कार दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस ने इसे पकड़ लिया। तीनों विधायकों के अलावा कार में दो और लोग सवार थे।

    पुलिस का कहना है कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि इस कार में कैश ले जाया जा रहा है। इसके बाद वाहनों की चेकिंग शुरू की गई और यह कार पकड़ी गई। पैसे के स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है।

    आरोप

    कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

    कुछ कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस-वोटिंग से जोड़ते हुए इसे भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया।

    कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा कि 'हावड़ा में भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' का पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली के 'हम दो' की योजना झारखंड में वही है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में किया है।'

    झारखंड कांग्रेस नेताओं ने भी ऐसे आरोप लगाते हुए इसे सरकार गिराने की साजिश बताई है।

    बयान

    झारखंड कांग्रेस ने क्या कहा?

    झारखंड कांग्रेस के प्रमुख राजेश ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि यह साफ हो गया है कि भाजपा लंबे समय से गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारें गिराने में लगी है। लोग एक पार्टी का चुनाव करते हैं, लेकिन सरकार का गठन दूसरी पार्टी करती है। देश को इस पर विचार करना चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि ये सारी साजिशें असम में रची जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि मानसून सत्र के दौरान सरकार गिराने की कोशिश होगी।

    जानकारी

    भाजपा ने इस पर क्या कहा?

    भाजपा बंगाल के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने हावड़ा के मामले को झारखंड में 'भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई' बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टियां ED और CBI जैसी एजेंसियों का विरोध कर रही हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    झारखंड विधानसभा की क्या स्थिति?

    82 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 30 और कांग्रेस के 17 विधायक हैं। दोनों पार्टियां मिलकर अन्य के समर्थन से झारखंड में सरकार चला रही हैं और इनका संख्याबल बहुमत के आंकड़े से महज एक ज्यादा है।

    25 विधायकों के साथ यहां भाजपा मुख्य विपक्षी दल हैं। पिछले काफी समय से भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, भाजपा इसका खंडन कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    पश्चिम बंगाल
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    झारखंड

    महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का ईनामी मिलिंद तेलतुम्बड़े, कुल 26 नक्सली ढेर महाराष्ट्र
    JPSC 2021: झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग)
    झारखंड: कक्षा 10वीं-12वीं की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षाएं इस तारीख से होंगी शुरू बोर्ड परीक्षाएं
    झारखंड में खुल सकते हैं पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्‍कूल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत सरकारी स्कूल

    पश्चिम बंगाल

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी बीरभूम हिंसा की जांच कलकत्ता हाई कोर्ट
    CBI ने बीरभूम हिंसा मामले में 22 लोगों को बनाया आरोपी, TMC नेता से की पूछताछ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    बीरभूम हिंसा पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में झड़प, सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा के पांच विधायक निलंबित ममता बनर्जी
    केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' पर ममता ने लिखा विपक्षी पार्टियों को पत्र, बैठक करने को कहा ममता बनर्जी

    कांग्रेस समाचार

    चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राहुल गांधी
    राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? ममता बनर्जी
    महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर उद्धव ठाकरे
    केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता केरल

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य महाराष्ट्र
    कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे से जुड़े दिलचस्प तथ्य महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया? उद्धव ठाकरे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025