Page Loader
मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू सहित इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से देश में छाई शोक की लहर

मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू सहित इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Dec 26, 2024
11:40 pm

क्या है खबर?

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें शाम को बेहोश होने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, लेकिन आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'

सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया देश का प्रतिष्ठित नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।'

ट्विटर पोस्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि

शोक

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इस तरह जताया शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, 'निःसंदेह, इतिहास आपका दयालुता से मूल्यांकन करेगा डॉ मनमोहन सिंह जी! पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया है।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'डॉ सिंह ने कठिन समय के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'

हताशा

मैने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया- राहुल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।'

प्रेरणा

मनमोहन सिंह की ईमानदारी रहेगी प्रेरणा- प्रियंका

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, 'सरदार मनमोहन सिंह की ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं। वह अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे। वह अंत तक वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी थे। राजनीति की कठिन दुनिया में एक अद्वितीय प्रतिष्ठित और सज्जन व्यक्ति।'

ट्विटर पोस्ट

अखिलेश यादव ने भी जताई संवेदना

दुख

ममता बनर्जी ने भी जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने उनके साथ काम किया था और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में बहुत करीब से देखा था। उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता निर्विवाद थी। देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। देश को उनके नेतृत्व की कमी खलेगी और मुझे उनके स्नेह की।'