LOADING...
थलापति विजय की TVK ने समर्थकों-कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी, सड़क पर बैनर-पोस्टर और जश्न से मनाही
TVK ने समर्थकों-कार्यकर्ताओं को सड़क पर बैनर-पोस्टर लगाने से मना किया

थलापति विजय की TVK ने समर्थकों-कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी, सड़क पर बैनर-पोस्टर और जश्न से मनाही

लेखन गजेंद्र
May 12, 2026
06:13 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु की सत्ता संभालने वाले अभिनेता से मुख्यमंत्री बने थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए सूचना जारी की है। पार्टी के महासचिव एन आनंद ने मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा कि कोई भी पार्टी साथी जन्मदिन या पारिवारिक कार्यक्रमों पर कहीं भी बैनर, पोस्टर या ऐसी कोई भी चीज नहीं लगाएगा। उन्होंने सड़क पर किसी प्रकार की भीड़ जमा करने पर भी रोक लगाई है।

बयान

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आनंद ने अपने बयान में कहा, 'सड़कों, सार्वजनिक जगहों और आवाजाही या ट्रैफिक में रुकावट वाली जगहों पर कोई भी पार्टी साथी जन्मदिन या पारिवारिक कार्यक्रमों जैसे मौकों पर कहीं भी बैनर, पोस्टर या ऐसी कोई भी चीज नहीं लगाएगा। कोई भी ऐसे किसी भी जश्न में शामिल नहीं होगा जिससे लोगों को किसी भी तरह से रुकावट हो। जो कोई भी बैनर, सेलिब्रेशन या किसी और चीज से जनता को रुकावट डालता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।'

वादा

जनता ने सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी- आनंद

आनंद ने अपने बयान में लिखा, 'TVK की स्थापना सिर्फ तमिलनाडु के लोगों की भलाई के मकसद से की गई है। सभी को याद रखना चाहिए कि तमिलनाडु के सम्मानित मुख्यमंत्री, जो एक जीतने वाले नेता हैं और तमिल हितों के परिवार के सदस्य होने के काबिल हैं और जिन्होंने तमिलनाडु के लोगों का एकमत से भरोसा जीता है, उन्होंने हमें एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। हमें उस लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।'

Advertisement