LOADING...
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने निजी ज्योतिष को बनाया अधिकारी, की थी जीतने की भविष्यवाणी
मुख्यमंत्री थलापति विजय ने अपने निजी ज्योतिषी थिरु रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को OSD नियुक्त किया

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने निजी ज्योतिष को बनाया अधिकारी, की थी जीतने की भविष्यवाणी

लेखन गजेंद्र
May 12, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय ने मंगलवार को अपने निजी ज्योतिषी थिरु रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री का विशेष अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। राधान पंडित अभिनेता से राजनेता बने सी जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी हैं और उन्होंने चुनाव के दौरान विजय को सलाह दी थी। साथ ही, पंडित ने ही विजय के राजनीतिक उदय की भविष्यवाणी की थी और जीत निश्चित बताई थी।

पहचान

विजय को चुनाव से लेकर शपथ ग्रहण तक की सलाह 

चुनाव से महीनों पहले राधान पंडित ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया था कि विजय की कुंडली तमिलनाडु में एक बड़ी राजनीतिक सफलता की ओर इशारा करती है। उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) नाम के अंकशास्त्रीय महत्व के बारे में भी बात की, और इसे विजय के जन्म विवरण से जुड़े अनुकूल ज्योतिषीय संयोजनों से जोड़ा था। राधान पिछले 4 दशक से ज्योतिष और अंकशास्त्र से जुड़े हुए हैं और उनको राज्य में काफी सम्मान दिया जाता है।

फैसला

कपड़े बदलने से लेकर शपथ ग्रहण तक

तमिल मीडिया के मुताबिक, विजय चुनाव से पहले और बाद में हर काम ज्योतिष से पूछकर कर रहे थे। उन्होंने राज्यपाल के पास विधायकों का समर्थन-पत्र सौंपने से पहले भी राधान से बात की थी और उनके कहे अनुसार नीली पैंट पहनी थी। इसके बाद विजय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में भी बदलाव कराया था। उनका शपथ ग्रहण पहले 10 मई को दोपहर 3:45 बजे निर्धारित था, जो ज्योतिष की सलाह पर सुबह 10 बजे किया गया था।

Advertisement