Loading...
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की जमानत पर रोक से इनकार किया, कहा- आसमान नहीं गिरेगा
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की जमानत पर रोक से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की जमानत पर रोक से इनकार किया, कहा- आसमान नहीं गिरेगा

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने याचिका दायर कर धनशोधन मामले में अंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने तुरंत रिहाई पर रोक लगाने से मना कर दिया और गुरुवार को सुनवाई की मंजूरी दी।

सुनवाई

कोर्ट ने क्या कहा?

ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि अंतरिम जमानत आदेश एक फ़ाइनल आदेश जैसा था।

राजू ने अपील की कि खान की हिरासत से रिहाई रोकने के लिए ED की अपील को आज ही लिस्ट किया जाए, नहीं तो, वह बाहर हो सकता है।

इस न्यायमूर्ति बागची ने कहा, "आसमान नहीं गिरेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।"

कोर्ट ने कहा कि वह गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

जमानत

कल मिली थी आजम खान को जमानत

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री खान को मंगलवार को हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और देवेंद्र सिंह की पीठ ने कहा कि दूसरे केस में रिहा होने के बाद जेल गेट पर ही खान की गिरफ्तारी, ED की कार्रवाई के मकसद और गलत इरादे को साफतौर पर दिखाती है।

खान को 31 अक्टूबर को जेल से बाहर आते ही ED ने हिरासत में लिया था।

ADVERTISEMENT