LOADING...
सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, ये है वजह?
सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, ये है वजह?

लेखन आबिद खान
Nov 16, 2024
04:01 pm

क्या है खबर?

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बादल ने पार्टी की कार्यसमिति को इस्तीफा साैंप दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा ने कहा कि बादल ने पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके। चीमा ने कहा कि नए अध्यक्ष का चुनाव 14 दिसंबर को होगा।

बैठक

16 साल SAD के अध्यक्ष रहे बादल

SAD कार्यसमिति के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने 18 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है। इसमें बादल की ओर से दिए गए इस्तीफे को मंजूर किए जाने पर फैसला लिया जाएगा और नए अध्यक्ष के चुनाव कराए जाने को लेकर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि लगातार कई चुनाव में पार्टी की करारी हार के चलते बादल पर अध्यक्ष पद छोड़ने का दबाव था। बादल 2008 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

सजा

बादल को सुनाई गई थी धार्मिक सजा

3 महीने पहले बादल को धार्मिक सजा सुनाई गई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया (धार्मिक कदाचार का दोषी) करार दिया था। अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा था, "अकाली दल प्रधान और उपमुख्यमंत्री रहते हुए सुखबीर बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे पंथक स्वरूप के अक्स को नुकसान पहुंचा। सिख पंथ का भारी नुकसान हुआ। 2007 से 2017 वाले सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें।'