Loading...
उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, श्रीनगर से सांसद आगा रुहुल्लाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दिया
श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दिया

उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, श्रीनगर से सांसद आगा रुहुल्लाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दिया

लेखन आबिद खान
Nov 03, 2026
02:33 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने लोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेंहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगा ने ये ऐलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान धारा 370 को लेकर जो वादे किए थे, उनसे वे पीछे हट रहे हैं।

अल्टीमेटम

NC के 25 विधायकों ने भी दिया अल्टीमेटम

आगा बडगाम से 3 बार विधायक रह चुके हैं और 2024 में श्रीनगर से सांसद चुने गए थे।

उनके इस्तीफे ने NC में राजनीतिक संकट को और बढ़ा दिया है। इससे ठीक पहले NC के 25 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी भी दी है, जिससे उमर अब्दुल्ला के लिए चुनौती बढ़ गई है।

विवाद

मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद बढ़ी नाराजगी

दरअसल, हाल ही में उमर ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसमें कई ऐसे विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया, जिनकी बड़ी दावेदारी मानी जा रही थी। इसके बाद आरोप लगे कि उमर अपने करीबियों को तरजीह दे रहे हैं और वरिष्ठ विधायकों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

इसके बाद पार्टी के करीब 2 दर्जन विधायकों ने उमर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और विधायक कैसर जमशेद लोन के आवास पर गुप्त बैठक की।

ADVERTISEMENT