NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सोनिया गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, प्रियंका गांधी की रायबरेली से लड़ने की संभावना
    अगली खबर
    सोनिया गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, प्रियंका गांधी की रायबरेली से लड़ने की संभावना
    प्रियंका या सोनिया लड़ सकती हैं राज्यसभा चुनाव

    सोनिया गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, प्रियंका गांधी की रायबरेली से लड़ने की संभावना

    लेखन महिमा
    Jan 31, 2024
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    देश में 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होने हैं।

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कहा कि सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से कोई एक प्रदेश की सीट से राज्यसभा जा सकता है।

    इस बीच तेलंगाना कांग्रेस ने सोनिया से अपील की है कि राज्य की राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ें।

    यदि सोनिया राज्यसभा जाती हैं तो अटकलें हैं कि प्रियंका रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

    सीट

    मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सोनिया के लिए सीट की पेशकश

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, "यदि सोनिया गांधी राज्य की सीट से राज्यसभा जाना चाहती हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि राज्य में पार्टी के पास पर्याप्त विधायक हैं।"

    सिंह ने मीडिया से कहा, "हम सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से इस संबंध में चर्चा करेंगे और यदि उन्हें उचित लेगाग तो यह सीट उन्हें दी जा सकती है।"

    हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

    जीत 

    तेलंगाना या हिमाचल में कांग्रेस की जीत तय क्यों मानी जा रही?

    बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 सदस्य हैं, जिनमें से 64 कांग्रेस के विधायक हैं। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सदस्य हैं, जिनमें से 40 कांग्रेस के विधायक हैं।

    दोनों ही राज्यों में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण इस बार यहां से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।

    यदि सोनिया इनमें से किसी भी सीट से राज्यसभा जाती हैं तो रायबरेली से प्रियंका के लड़ने की संभावना बढ़ जाएगी।

    प्रियंका 

    सोनिया राज्यसभा गईं तो क्या प्रियंका रखेंगी चुनावी राजनीति में पहला कदम?

    गौर हो कि सोनिया 5 बार की लोकसभा सांसद हैं और अभी वह रायबरेली से कांग्रेस सांसद हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूर कर लिया है।

    अब सवाल यह है कि अगर वह राज्यसभा जाती हैं तो क्या आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका उनकी जगह लेंगी?

    यदि ऐसा हुआ तो यह प्रियंका का चुनावी राजनीति में पहला कदम होगा। फिलहाल प्रियंका राज्यसभा और लोकसभा में से किसी की सदस्य नहीं हैं।

    चुनाव 

    राज्यसभा की किन-किन सीटों पर होंगे चुनाव?

    उत्तर प्रदेश की 10, बिहार और महाराष्ट्र की 6-6, गुजरात और कर्नाटक की 4-4, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 5-5, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की 3-3 और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर चुनाव होना है।

    इन सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी और नाम वापसी का समय 20 फरवरी है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

    प्रक्रिया

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य (विधायक) करते हैं। उम्मीदवारों की जीत के लिए आवश्यक वोटों की संख्या पहले से तय होती है।

    वोटिंग के वक्त हर विधायक को एक सूची दी जाती है, जिसमें उसे राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए अपनी पहली पसंद, दूसरी पसंद और तीसरी पसंद आदि लिखनी होती है। इसके बाद एक फॉर्मूले की मदद से तय किया जाता है कि कौन-सा प्रत्याशी जीता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज्यसभा चुनाव
    सोनिया गांधी
    प्रियंका गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    राज्यसभा चुनाव

    राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं उत्तर प्रदेश
    पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े भाजपा समाचार
    कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन समाजवादी पार्टी

    सोनिया गांधी

    राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई के फैसले के खिलाफ केंद्र ने दायर की पुनर्विचार याचिका राजीव गांधी
    दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कांग्रेस समाचार
    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' कांग्रेस समाचार

    प्रियंका गांधी

    सोनिया गांधी ने नहीं चुकाया अपने आवास और पार्टी कार्यालय का किराया, RTI में खुलासा दिल्ली
    विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज, मणिपुर में मतदान की तारीखें बदलीं मणिपुर
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी अरविंद केजरीवाल

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी हारे राजस्थान
    महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने EVM को बताया ठीक तो पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण कार्ति चिदंबरम
    'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025