NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया
    अगली खबर
    कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया
    कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया

    कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 02, 2022
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते कई नेताओं से मुलाकात की थी। उनमें से कुछ कोरोना संक्रमित पाया गया है।

    कल शाम को सोनिया गांधी को हल्का बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वो स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

    जानकारी

    कई नेताओं से मिल रही थीं सोनिया

    कांग्रेस ने पिछले महीने उदयपुर में चिंतिन शिविर का आयोजन किया था, जिसमें सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया था। यहां उनकी कई नेताओं के साथ मुलाकात हुई। इसके बाद भी संगठन में फेरबदल और राज्यसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कई बैठकें भी कीं।

    जानकारी

    प्रियंका गांधी दिल्ली लौटीं

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी दो दिवसीय लखनऊ यात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आई हैं।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनिया की सेहत की जानकारी मिलने पर ही वो दिल्ली लौटी हैं।

    इसका कारण पूछे जाने पर पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

    जानकारी

    ED ने भेजा है सोनिया को समन

    बुधवार को ही नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजकर पेश होने को कहा था। सोनिया गांधी को 8 जून को पेश होना है।

    बता दें कि भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर आरोप लगाए थे कि कि यंग इंडिया लिमिटेड के जरिए इसका गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया था और इससे कांग्रेस नेताओं ने 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथिया ली।

    कोरोना संकट

    कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में बड़ा उछाल देखा गया। बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 3,712 नए मामले सामने आए जो बुधवार से 967 अधिक हैं।

    इसी के साथ भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,31,64,544 हो गई है। इनमें मरने वालों की संख्या 5,24,641 है।

    देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और ये 19,509 हो गए हैं।

    महामारी की वैश्विक स्थिति

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 53.07 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 62.94 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.44 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.07 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 3.10 करोड़ संक्रमितों में से 6.66 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    नेशनल हेराल्ड

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    सोनिया गांधी

    CWC की बैठक में सोनिया गांधी जताई हार पर चिंता, कहा- पार्टी में सुधार की जरूरत कांग्रेस समाचार
    जेपी नड्डा का सोनिया गांधी को पत्र, कहा- कोरोना महामारी पर लोगों को न करें गुमराह कांग्रेस समाचार
    महामारी: सोनिया का प्रधानमंत्री को पत्र, माता-पिता खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का सुझाव नरेंद्र मोदी
    कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ असम
    प्रशांत किशोर और कांग्रेस की बातचीत के बीच उनके पूर्व संगठन ने मिलाया TRS से हाथ के चंद्रशेखर राव
    राजस्थान: परीक्षा में कांग्रेस की 'उपलब्धियों' पर पूछे गए प्रश्न, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मांगा जवाब राजस्थान
    कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, तय जिम्मेदारी के साथ जुड़ने का प्रस्ताव ठुकराया प्रशांत किशोर

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    मनीष मल्होत्रा समेत ED की रडार पर आए कई मशहूर फैशन डिजाइनर, जानिए क्या है मामला मनोरंजन
    महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकानों पर ED का छापा महाराष्ट्र
    PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी की बहन ने ED को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये लंदन
    महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ ED की कार्रवाई, कुर्क की 4.20 करोड़ रुपये की संपत्ति केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    नेशनल हेराल्ड

    नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ी सोनिया और राहुल गांधी की मुसीबत, ED ने भेजा समन सोनिया गांधी
    क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी को मिला ED का समन? सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025