NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सीताराम येचुरी के शव का नहीं होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने AIIMS को शव दान दिया
    अगली खबर
    सीताराम येचुरी के शव का नहीं होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने AIIMS को शव दान दिया
    सीताराम येचुरी के शव को दिल्ली AIIMS को दान दिया जाएगा (तस्वीर: एक्स/@BasheerEt)

    सीताराम येचुरी के शव का नहीं होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने AIIMS को शव दान दिया

    लेखन गजेंद्र
    Sep 12, 2024
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को सौंपा जाएगा।

    दिल्ली AIIMS की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ रीमा दादा ने पत्र जारी कर बताया, "सीताराम येचुरी का अपराह्न 3:05 बजे निमोनिया की वजह से निधन हो गया। उनके परिवार ने शव दिल्ली AIIMS को शोध और पढ़ाई के लिए सौंप दिया है।"

    दान

    कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य और ज्योति बसु ने भी दान किया था शरीर

    येचुरी से पहले 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और CPIM के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हुआ था। उनके निधन के बाद शव को कोलकाता के IPGMER SSKM अस्पताल के एनॉटमी विभाग को सौंपा गया था।

    भट्टाचार्य ने वर्ष 2006 में वैज्ञानिक शोध के लिए शहर के गैर-सरकारी संगठन गणदर्पण को अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया था।

    भट्टाचार्य से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने भी अपने शरीर और आंख को दान किया था।

    निधन

    19 अगस्त को भर्ती हुए थे येचुरी

    72 वर्षीय येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी हालत में सुधार थी, लेकिन बाद में सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

    येचुरी पिछले कुछ दिनों से गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में वेंटीलेटर पर थे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

    उनके निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है और उनके साथ बिताए दिनों को याद किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सीताराम येचुरी
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    सीताराम येचुरी

    लड़ाईयों से भरे हैं महाभारत और रामायण, कैसे मान लें हिंदू हिंसक नहीं होते- सीताराम येचुरी भोपाल
    EVM ट्रैकिंग और VVPAT मिलान की मांग को लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान करने की याचिका चेन्नई
    RSS मानहानि केस में राहुल ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या है मामला मुंबई

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

    किसान मार्च: फिर से नासिक से मुंबई तक के पैदल मार्च पर निकले महाराष्ट्र के किसान मुंबई
    केरल: कन्नूर में CPM कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS और भाजपा पर लगाया आरोप केरल
    हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर हिमाचल प्रदेश
    यूनिफॉर्म सिविल कोड: भाजपा सांसद ने राज्यसभा में पेश किया विधेयक, विपक्ष का हंगामा समान नागरिक संहिता

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    AIIMS के वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ ने बच्चों के वैक्सीनेशन के सरकार के फैसले को बताया अवैज्ञानिक वैक्सीन समाचार
    दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चार जज, संसद के 400 कर्मचारी और लगभग 750 डॉक्टर कोरोना संक्रमित दिल्ली
    39 महीनों की न्यायिक हिरासत में से लालू यादव ने जेल में गुजारे महज 8 महीने बिहार
    AIIMS दिल्ली में निकली सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025