NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP- सामना
    आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP- सामना
    राजनीति

    आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP- सामना

    लेखन प्रमोद कुमार
    June 17, 2021 | 05:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP- सामना
    साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP

    महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना ने कहा है कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिलकर अगले चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ शरद पवार की अगुवाई वाली NCP ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस समेत गठबंधन की तीनों पार्टियां साथ मिलकर चुनावों में उतरेंगी। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा गया है कि महाराष्ट्र के हित के लिए शरद पवार और उद्धव ठाकरे गठबंधन के पक्ष में हैं।

    कांग्रेस गठबंधन की अहम सहयोगी- सामना

    'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि कांग्रेस और भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अगर सभी पार्टियां ऐसा करने की कोशिश कर रही हैं तो शिवसेना और NCP महाराष्ट्र की भलाई के लिए मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसमें आगे लिखा गया है कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार की अहम साझेदार है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास फूंकने का प्रयास किया है।

    बिना संख्याबल महत्वाकांक्षी होने का फायदा नहीं- सामना

    शिवसेना के मुखपत्र में कहा गया है कि पटोले ने पूरे विश्वास के साथ कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी और अगला मुख्यमंत्री भी कांग्रेस का होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें इजाजत देगी तो वो महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन अजित पवार ने कहा कि जिस पार्टी के 145 विधायक होंगे, वहीं सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री भी उसका होगा। राजनीति में महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं है, लेकिन अगर संख्याबल नहीं होगा तो इसका कोई फायदा नहीं।

    शिवसेना ने खारिज की भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना

    शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन करने की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है। संपादकीय में लिखा है, "भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि उनकी पार्टी और शिवसेना का गठबंधन संभव नहीं है। इसलिए भाजपा को अपने दम पर चुनाव लड़ना होगा।" सामना ने लिखा है कि महाराष्ट्र में कोई भी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। इसलिए उसके पास अकेले चुनाव लड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

    गठबंधन के सहयोगी को साथ लेकर चलेंगे- NCP

    शिवसेना के इस स्टैंड पर जब NCP की प्रतिक्रिया पूछी गई तो पार्टी प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा, "यह सच है कि मुख्यमंत्री और शरद पवार ने भविष्य में मिलकर चुनाव लड़ने की बात की है। सेना ऐसी पार्टी है, जो अपनी बात पर कायम रहती है। शिवसेना कह रही है कि वो NCP के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन हम कांग्रेस के साथ-साथ महाविकास अघाड़ी में शामिल सभी पार्टियों को साथ लेकर चलेंगे। तीनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।"

    "कांग्रेस को मजबूत करने के लिए था पटोले का बयान"

    पटोले के बयान पर पाटिल ने कहा कि उनकी टिप्पणी पार्टी के नजरिये से महत्वपूर्ण है। ऐसा कहकर वो अपने कार्यकर्ताओं में जोश फूंक रहे हैं। उनका बयान कांग्रेस को मजबूत करने के लिए था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    शरद पवार
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र

    'डेल्टा प्लस' वेरिएंट के कारण महाराष्ट्र में आ सकती है तीसरी लहर- राज्य टास्क फोर्स कोरोना वायरस
    क्या कोरोना वैक्सीन लगने के बाद शरीर में आ सकते हैं चुंबकीय गुण? राजस्थान
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,471 नए मामले, 2,726 मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज कर्नाटक

    शिवसेना समाचार

    मुंबई: शिवसेना विधायक की ठेकेदार से बदसलूकी, नाले की सफाई न करने पर कचरे से नहलाया मुंबई
    भोपाल: वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के मामले पूर्व भाजपा विधायक सहित 17 गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    अर्नब गोस्वामी चैट लीक: शिवसेना ने बताया आंतरिक सुरक्षा में सेंध, गिरफ्तारी की मांग की अर्नब गोस्वामी
    औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर शिवसेना और कांग्रेस में तकरार बढ़ी, एक-दूसरे पर साधा निशाना महाराष्ट्र

    शरद पवार

    शरद पवार की तबीयत खराब, सर्जरी के लिए बुधवार को किए जाएंगे अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के बचाव में उतरे शरद पवार, पूर्व कमिश्नर के आरोपों पर उठाए सवाल महाराष्ट्र
    अनिल देशमुख पर लगे आरोप गंभीर, एक-दो दिन में लिया जाएगा फैसला- शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    NCP में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता पीसी चाको, केरल में वामपंथी गठबंधन का करेंगे समर्थन केरल

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस टूलकिट मामला: दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरू जाकर की थी ट्विटर इंडिया MD से पूछताछ ट्विटर
    कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा सोनिया गांधी
    गाजियाबाद: बुजुर्ग की पिटाई मामले में ट्वीट को लेकर पत्रकारों, नेताओं और ट्विटर के खिलाफ FIR ट्विटर
    सोनिया गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- गलवान हिंसा मामले पर अब तक नहीं है स्पष्टता चीन समाचार

    भाजपा समाचार

    भाजपा सांसदों की उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर भड़की ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस ऑडियो चैट वायरल, अनुच्छेद 370 की बहाली पर दिया बड़ा बयान जम्मू-कश्मीर
    उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ में हुई मुलाकात नरेंद्र मोदी
    लक्षद्वीप: प्रशासक को 'बायो-वेपन' कहने पर फिल्म पेशेवर आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का मामला केरल
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023