पंजाब में चुनाव से पहले अकाली दल NDA में शामिल, भाजपा के साथ लड़ेगी चुनाव
लेखन
गजेंद्र
Nov 24, 2026
01:18 pm
क्या है खबर?
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई है। इसकी घोषणा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की। उन्होंने कहा कि अकाली दल के लौटने से NDA गठबंधन पूरा हो गया है। शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब का आगामी चुनाव अकाली दल और भाजपा एक साथ मिलकर लड़ेगी।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा और अकाली दल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Joint Press conference by BJP National President Shri @NitinNabin, HM Shri @AmitShah and Shiromani Akali Dal President Sardar @officeofssbadal at BJP Headquarters in New Delhi. https://t.co/XNVm2Y7fYs
— BJP (@BJP4India) November 24, 2026