NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शिया धर्मगुरु का दावा- महिला से बदसलूकी के लिए AMU से निकाले गए थे आजम खान
    अगली खबर
    शिया धर्मगुरु का दावा- महिला से बदसलूकी के लिए AMU से निकाले गए थे आजम खान

    शिया धर्मगुरु का दावा- महिला से बदसलूकी के लिए AMU से निकाले गए थे आजम खान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 09, 2019
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    सपा सांसद आजम खान को एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार के लिए 1975 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से निष्कासित किया गया था।

    शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के मुताबिक, उस समय खान यूनिवर्सिटी मे LLM की पढ़ाई कर रहे थे और वह AMU छात्र संघ के सचिव थे।

    शिया धर्मगुरु ने बताया कि खान ने अस्पताल में महिलाओं के वार्ड में घुसने की कोशिश की थी, इसके बाद उन्हें एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

    निष्कासन

    एक साल के लिए AMU से निष्कासित हुए थे आजम खान

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौलाना ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने एक जांच कमीशन बैठाया, जिसमें खान को दोषी पाया गया।

    इसके बाद 6 अक्टूबर, 1975 को उन्हें AMU से निष्कासित कर दिया गया था। इसी साल आपातकाल के दौरान आजम खान कुछ समय के लिए जेल भी गए।

    बता दें कि हाल ही एक महिला सांसद के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर वो विवादों में घिरे थे। बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी।

    आजम की मुश्किलें

    शत्रु संपत्ति मामले में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज

    मुश्किलों से जूझ रहे रामपुर सांसद आजम खान पर शत्रु संपत्ति का मुकदमा दायर हुआ है।

    इसमें आजम खान समेत चार लोगों को आरोपी बताया गाय है।

    यह मुकदमा इस आरोप में दर्ज कराया गया है कि रामपुर के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने आजम खान और उनके जौहर विश्वविद्यालय ट्रस्ट को फायदा पहुंचाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी कर गलत नोटिस जारी किया था।

    नायब तहसीलदार की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    भूमाफिया

    भूमाफिया घोषित हो चुके हैं आजम खान

    किसी जमाने में अपनी करीबी रहीं जया प्रदा को लोकसभा चुनाव हराने वाले आजम पर किसानों और नदियों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।

    उन पर 26 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। सरकार उन्हें भूमाफिया घोषित कर चुकी है और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

    इससे पहले पुलिस ने जौहर विश्वविद्यालय में छापा मारकर चोरी की लगभग दो हजार बेशकीमती किताबें और पांडुलिपियां बरामद की थीं।

    इस मामले में आजम खान मुश्किलों में घिरे हैं।

    विवादित टिप्पणी

    संसद में विवादित टिप्पणी कर घिरे थे आजम खान

    हाल ही में संपन्न हुए संसद के सत्र के दौरान आजम खान विवादित टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरे थे।

    उन्होंने सदन की अध्यक्षता कर रही सांसद रमा देवी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    इस पर संसद में जमकर हंगामा हुआ था। रमा देवी ने कहा कि वह लोकसभा स्पीकर से शिकायत कर उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग करेंगी।

    बाद में आजम खान ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

    विवादित बयान

    जयाप्रदा के लिए दिया था घटिया बयान

    लोकसभा चुनावों से पहले आजम खान ने भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए मर्यादा की सीमा पार कर दी थी।

    उन्होंने कहा, "जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।"

    हालांकि, उन्होंने अपने बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
    आजम खान

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स

    समाजवादी पार्टी

    सोनिया गांधी के बगल में खड़े होकर बोले मुलायम सिंह, मोदीजी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह मुलायम सिंह यादव
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: क्या रहे थे 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे और इस बार क्या है संभावना? भारतीय जनता पार्टी

    उत्तर प्रदेश

    पंजाबः बस चलाते समय टिक-टॉक वीडियो बनाने वाले ड्राइवर को किया गया सस्पेंड तमिलनाडु
    उत्तर प्रदेश विधि आयोग का प्रस्ताव- मॉब लिंचिंग के लिए हो उम्रकैद, बने नया कानून मध्य प्रदेश
    भारत ने 10 सालों में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, झारखंड बना उदाहरण भारत की खबरें
    असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, उत्तर प्रदेश में भी बढ़ रहा नदियों का जलस्तर असम

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

    उत्तर प्रदेशः अपनी गर्लफ्रेंड की मदद के लिए किया पेपर लीक, पुलिस के हत्थे चढ़ा उत्तर प्रदेश
    AMU शुरू करने जा रही है AI में M.Tech सहित कई नए पाठ्यक्रम शिक्षा

    आजम खान

    जयाप्रदा का आरोप, आजम खान ने की थी एसिड अटैक कराने की कोशिश मुलायम सिंह यादव
    भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा, आजम खान के खिलाफ रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव भारतीय जनता पार्टी
    आजम बोले- पाकिस्तान को मोदी के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार तो पाक का एजेंट मैं या...? इमरान खान
    'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर घिरे आजम खान, बोले- दोषी पाया गया तो चुनाव नहीं लड़ूंगा सुषमा स्वराज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025