NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP से गठबंधन के पक्ष में नहीं शीला दीक्षित, राहुल को पत्र लिखकर जताई नाराजगी
    अगली खबर
    AAP से गठबंधन के पक्ष में नहीं शीला दीक्षित, राहुल को पत्र लिखकर जताई नाराजगी

    AAP से गठबंधन के पक्ष में नहीं शीला दीक्षित, राहुल को पत्र लिखकर जताई नाराजगी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 19, 2019
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

    दोनों पार्टियों के बीच कई बार गठबंधन की कोशिशें की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कोई भी कोशिश सिरे नहीं चढ़ पाई है।

    इन सबके बीच दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर AAP के साथ गठबंधन का विरोध किया है।

    पत्र में कहा गया है कि AAP के साथ जाने से कांग्रेस को नुकसान होगा।

    पत्र

    'AAP के साथ जाने से नुकसान'

    शीला दीक्षित के अलावा इस पत्र में दिल्ली कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्षों हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोथिया के हस्ताक्षर हैं।

    पिछले हफ्ते लिखे गए इस पत्र में इन नेताओं ने कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को गठबंधन पर सलाह मांगने के लिए किए जा रहे फोन कॉल्स पर भी नाराजगी जताई है।

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पत्र में लिखा गया है कि AAP के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    गठबंधन

    गठबंधन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी

    कांग्रेस दिल्ली में अपने लगभग 52 हजार कार्यकर्ताओं को फोन कॉल कर रही है।

    इस कॉल में कार्यकर्ताओं से AAP के साथ पार्टी के गठबंधन पर रायशुमारी की जा रही है।

    शीला दीक्षित ने इस सर्वे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ है।

    कुछ दिन पहले राहुल के साथ बैठक के बाद शीला ने दावा किया था कांग्रेस ने एकमत से AAP के साथ गठबंधन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

    राय

    गठबंधन पर दो राय

    हालांकि, शीला दीक्षित दावा कर रही है कि उनकी पार्टी AAP से गठबंधन के खिलाफ है, लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं को राय इससे जुदा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए पार्टी को गठबंधन करना चाहिए।

    इन नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के लिए अपने दम पर भाजपा को हराने बहुत मुश्किल हो सकता है। इसलिए पार्टी को गठबंधन में उतरना चाहिए।

    जानकारी

    एक जैसा वोट बैंक

    दिल्ली में दोनों पार्टियों का वोटबैंक लगभग एक जैसा है। दोनों पार्टियां अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और स्लम और रीसेटलमेंट कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना वोटबैंक मानकर चल रही है। ऐसे में पार्टियों के बीच सीटों को लेकर कशमकश जारी है।

    पीसी चाको

    पीसी चाको ने दिखाया था सकारात्मक रूख

    दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने AAP से गठबंधन की संभावनाओं को लेकर कहा कि दोनों पार्टियों को भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि MCD चुनाव में कांग्रेस और AAP को मिलाकर 50 प्रतिशत और भाजपा को 35 प्रतिशत वोट मिले थे। इसलिए अगर दोनों पार्टियों में गठबंधन होता है तो भाजपा को हराया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति बड़े दुश्मन को हराने की है इसलिए गठबंधन जरूरी है।

    हरियाणा

    केजरीवाल ने दिया था हरियाणा में गठबंधन का प्रस्ताव

    AAP संयोजक केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने हरियाणा में गठबंधन का प्रस्ताव रखा था।

    उन्होंने लिखा, "देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।"

    जननायक जनता पार्टी (JJP) दुष्यंत चौटाला की पार्टी है। हालांकि, हरियाणा में गठबंधन पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

    जानकारी

    गठबंधन की कोशिशें जारी

    दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद AAP सांसद संजय सिंह से भी मुलाकात की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    दिल्ली

    लोकसभा चुनाव से पहले 'आम आदमी पार्टी' के लिए चुनौती बनी 'आपकी अपनी पार्टी' आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2019: जारी हुई पहली लिस्ट, जानें कब जारी होगी दूसरी लिस्ट शिक्षा
    लिव-इन कपल ने की उबर ड्राइवर की हत्या, शव के तीन टुकड़े कर ड्रेन में फेंका उबर
    नहाने के लिए गर्म पानी और खाने में खीर के लालच से बेरोज़गार जा रहें जेल जेल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी अरविंद केजरीवाल
    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल की मौजूदगी में बोले AAP विधायक, कांग्रेस के प्रधानमंत्री को भी दे देंगे समर्थन दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल की सुरक्षा में फिर चूक, जिंदा कारतूस लेकर मिलने पहुंचा शख्स दिल्ली
    दिल्लीः केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए उनके भाषण के दौरान खांसने लगे भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद ने कहा- सांसदों को नहीं मिलता पर्याप्त वेतन, चोरी तो करनी पड़ेगी भाजपा सांसद
    केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी मामला, IAS की तैयारी कर रहा छात्र हिरासत में दिल्ली पुलिस

    राहुल गांधी

    नाक में ट्यूब लगाकर बजट पेश करते हुए मनोहर पर्रिकर बोले- फुल हाई जोश में हूँ गोवा
    बेरोजगारी पर भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग में जमीन पर उतरे 'हिटलर-मुसोलिनी' भारतीय जनता पार्टी
    अंतरिम बजट पेश, जानिये क्या रही सरकार और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ
    मुश्किलों में घिर सकते हैं राहुल गांधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025