Loading...
शरद पवार को सेहत बिगड़ने के बाद मुंबई में भर्ती कराया, सुप्रिया सुले बैठक छोड़कर निकलीं
शरद पवार को सेहत बिगड़ने के बाद मुंबई में भर्ती कराया

शरद पवार को सेहत बिगड़ने के बाद मुंबई में भर्ती कराया, सुप्रिया सुले बैठक छोड़कर निकलीं

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सेहत की जानकारी मिलते ही सांसद बेटी सुप्रिया सुले तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। सुले एक बैठक में मौजूद थीं। बारामती की सांसद सुले ने सोशल मीडिया पर बताया कि पवार के बीमार होने की वजह डिहाइड्रेशन हो सकती है।

तबीयत

सुले ने कहा- यात्रा कम करनी होगी

सुले ने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें यात्रा कम करनी होगी और धीरे चलना होगा, लेकिन वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।

सुले ने लिखा, "बाबा को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। लगता है डिहाइड्रेशन है। उन्हें धीरे चलना होगा और कम यात्रा करना होगा। बाबा सुनते ही नहीं है, उनके अपने काम से बहुत प्यार है।"

उन्होंने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

स्वास्थ्य

इस साल कई बार भर्ती हुए हैं पवार

राज्यसभा सांसद पवार (83) इस साल कई बार सेहत के कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। उनको 2 नवंबर को सीने में दर्द के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले पवार अप्रैल और फरवरी में भी बीमार हो गए थे। जनवरी में अजित पवार की मौत के बाद पवार बारामती में थे, जहां से उनको 9 फरवरी को पुणे में भर्ती कराया गया।

तब उनको 14 फरवरी को छुट्टी मिली थी।

ADVERTISEMENT