NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
    अगली खबर
    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
    संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

    लेखन नवीन
    Jan 01, 2023
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामल दर्ज किया है।

    जूनियर एथलेटिक्स कोच के रूप में तैनात एक महिला ने यह आरोप लगाए थे।

    इससे पहले मंत्री ने इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की थी और इन आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था।

    कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    आरोप

    क्या है मामला?

    आरोप है कि मंत्री सिंह ने हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच का यौन शोषण किया है।

    महिला कोच ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उन्हें धमकी दी है कि वह उसके मैसेज को इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर वायरल कर देंगे।

    1 जुलाई, 2022 को संदीप ने कथित तौर पर स्नैपचैट पर कॉल किया था और महिला कोच को कहा था कि वह उनके घर पर कुछ दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आएं।

    आरोप

    घर बुलाकर संदीप ने किया यौन शोषण- महिला कोच

    महिला कोच ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शाम को जब वह मंत्री के घर गई तो उन्होंने यौन शोषण किया। इस दौरान उनकी टी शर्ट फट गई और वह किसी तरह से उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर भागने में सफल रही क्योंकि दरवाजा खुला था।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

    जानकारी

    मंत्री सिंह को हरियाणा पुलिस में मिली हुई है DSP की रैंक

    मंत्री सिंह का जन्म 1986 में हुआ था। वह एक पेशेवर हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और हरियाणा की ओर से खेलते थे। वह टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें पेनाल्टी स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है।

    हरियाणा पुलिस में उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) की रैंक हासिल है।

    उन्होंने 2019 के चुनाव में पेहोवा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें प्रदेश सरकार में खेल मंत्री बनाया गया था।

    सूरमा

    संदीप पर बन चुकी है बायोपिक

    संदीप को 2007 हॉकी विश्व कप से सिर्फ दो दिन पहले गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में गोली मार दी गई थी, जिससे उन्हें कमर से नीचे लकवा मार गया था।

    इस अजीब घटना से वह उबरे और फिर मैदान में वापस लौटकर 2008 और 2009 के सुल्तान अजलन शाह कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

    2018 में 'सूरमा' नाम से संदीप की एक बायोपिक भी रिलीज हुई थी। इसमें गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनका किरदार निभाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिलजीत दोसांझ
    संदीप सिंह
    चंडीगढ़
    हरियाणा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिलजीत दोसांझ

    दिलजीत-कृति की 'अर्जुन पटियाला' के फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज़ होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडी का भरपूर तड़का है कृति और दिलजीत की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' का ट्रेलर, देखें बॉलीवुड समाचार
    12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहीं हैं शिल्पा शेट्टी! बॉलीवुड समाचार
    सनी लियोनी का नंबर समझकर दिल्ली के लड़के को फोन कर रहे दुनियाभर के लोग दिल्ली

    संदीप सिंह

    हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची हरियाणा
    सुब्रत रॉय के जीवन पर फिल्म लेकर आ रहे संदीप सिंह, खरीदे राइट्स सहारा इंडिया
    महेश मांजरेकर ने फिल्म 'व्हाइट' का किया ऐलान, संदीप सिंह और राज शांडिल्य होंगे प्रोड्यूसर बॉलीवुड समाचार

    चंडीगढ़

    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान? आम आदमी पार्टी समाचार
    पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी वायुसेना की महिला पायलट, चंडीगढ़ और असम में हुई तैनाती चंडीगढ़
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: क्या आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर मांगे थे अन्य छात्राओं के वीडियो? व्हाट्सऐप
    शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम, प्रधानमंत्री ने किया ऐलान नरेंद्र मोदी

    हरियाणा

    हरियाणा: 102 वर्षीय जीवित बुजुर्ग को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर रोक दी पेंशन आम आदमी पार्टी समाचार
    लंपी वायरस: देश में अब तक 57,000 जानवरों की मौत, केंद्र ने वैक्सीनेशन बढ़ाने को कहा मध्य प्रदेश
    गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द, हिंदू संगठनों ने दी थी विरोध की धमकी दिल्ली
    गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025