NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या पार्टी से नाराज हैं शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन के सूत्रधार संजय राउत? फेसबुक पोस्ट में दिया संकेत
    क्या पार्टी से नाराज हैं शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन के सूत्रधार संजय राउत? फेसबुक पोस्ट में दिया संकेत
    राजनीति

    क्या पार्टी से नाराज हैं शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन के सूत्रधार संजय राउत? फेसबुक पोस्ट में दिया संकेत

    लेखन मुकुल तोमर
    January 02, 2020 | 07:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या पार्टी से नाराज हैं शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन के सूत्रधार संजय राउत? फेसबुक पोस्ट में दिया संकेत

    महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठबंधन कराने में सूत्रधार रहे शिवसेना नेता संजय राउत के नाराज होने की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही हैं। नए साल के मौके पर उनकी एक फेसबुक पोस्ट ने इन खबरों को और मजबूती प्रदान की है। हालांकि, अब उनकी फेसबुक वॉल पर ये पोस्ट नहीं दिख रही है। इस फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा था और संजय राउत क्यों नाराज हैं, आइए आपको बताते हैं।

    फेसबुक पोस्ट में किया उद्धव ठाकरे की ओर इशारा

    अपनी फेसबुक पोस्ट में संजय राउत ने एक तस्वीर शेयर की थी जिस पर लिखा था, 'हमेशा ऐसे व्यक्ति को संभाल के रखिये, जिसने आपको ये तीन भेंट दी हो- साथ, समय और समर्पण...।' इस संदेश को शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरफ इशारे के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने से महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने तक राउत ने सबसे आगे रहकर शिवसेना का पक्ष रखा था।

    छोटे भाई को कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज हैं राउत

    राजनीतिक अटकलों के अनुसार, संजय राउत अपने छोटे भाई और शिवसेना विधायक सुनील राउत को महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज हैं। 30 दिसंबर को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना के कोटे से तीन निर्दलीय विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की घटना ने राउत के दर्द को और बढ़ा दिया है। इस बीच सुनील राउत के विधायकी से इस्तीफा देने की खबर भी आई।

    राउत ने किया था नाराजगी की अटकलों को खारिज

    अपनी नाराजगी और भाई के इस्तीफे की खबरों के बीच राउत ने बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था, "हम लोग देने वाले हैं, मांगने वाले नहीं। पार्टी के लिए काम करते हैं, पद के लिए नहीं। सुनील राउत पक्का शिवसैनिक है। महाराष्ट्र में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनी इसका हमें गर्व है।" उनकी इस सफाई के बाद माना जा रहा था कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है।

    फेसबुक पोस्ट ने अटकलों को फिर किया जिंदा

    अब नए साल के मौके पर राउत की इस फेसबुक पोस्ट ने उनकी नाराजगी की अटकलों को फिर से जिंदा कर दिया है। हालांकि, उनकी फेसबुक वॉल पर अब ये पोस्ट नहीं दिख रही है और उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है।

    गठबंधन कराने में शरद पवार के साथ सूत्रधार रहे थे राउत

    बता दें कि भाजपा से लड़ाई और गठबंधन टूटने के बाद शिवेसना ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP के साथ सरकार बनाई थी। अलग-अलग विचारधाराओं वाली इन पार्टियों को नजदीक लाने में NCP प्रमुख के साथ-साथ संजय राउत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस-NCP से गठबंधन की सारी बातचीत उनके जरिए ही हुई थी। इस बीच वो भाजपा के हमलों का भी उसी की भाषा में जवाब देते रहे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    शरद पवार
    कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    संजय राउत

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मंत्रालयों को लेकर एकमत नहीं तीनों पार्टियां, कांग्रेस ने मांगे और मंत्रालय उद्धव ठाकरे
    इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व झारखंड
    हर साल की पहली तारीख को भीमा कोरेगांव में क्यों जुटते हैं लोग? पुणे
    वीडियो: उद्धव ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पड़ी भारी, शिवसेना कार्यकर्ता ने शख्स पर डाली स्याही फेसबुक

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र: अजित पवार ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, आदित्य ठाकरे भी बने मंत्री महाराष्ट्र
    अलविदा 2019: राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा यह साल, इन राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री ओडिशा
    महाराष्ट्र: अपने हिस्से में आए मंत्रालयों से खुश नहीं कांग्रेस, उद्धव ठाकरे से मांगे अहम विभाग दिल्ली
    महाराष्ट्र सरकार ने घटाई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे की बढ़ी महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में नहीं बनेगा NRC के लिए कोई भी डिटेंशन सेंटर महाराष्ट्र
    अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में होंगे मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करना शख्स को पड़ा महंगा, शिवसैनिको ने किया गंजा मुंबई
    झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा कैसे करेगा राज्यसभा में भाजपा की सीटों को प्रभावित? झारखंड

    शरद पवार

    महाराष्ट्र: सरकार और गठबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए ये है उद्धव ठाकरे की टीम महाराष्ट्र
    क्या बगावत को भुलाकर अजित पवार को बनाया जाएगा महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    जिस मैदान में उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, वह शिवसेना के लिए इतना खास क्यों है? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: NCP ने खुली बांहों से किया अजित पवार का स्वागत, सुप्रिया सुले ने छुए पैर महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान: कोटा के अस्पताल में मरने वाले शिशुओं की संख्या हुई 103, मामले पर राजनीति तेज राजस्थान
    कश्मीर: 150 दिन बाद SMS और सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवा शुरू जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नेताओं पर फिर लगी पाबंदियां, बाहर आने-जाने पर रोक जम्मू-कश्मीर
    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शन को दौरान मारे गए युवक के परिजनों ने कराई पुलिकर्मियों के खिलाफ FIR उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    नागरिकता कानून: सोनिया गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति कोविंद से मिला विपक्षी पार्टियों का दल दिल्ली पुलिस
    नागरिकता संशोधन बिल पर शिवेसना का यू-टर्न; पहले किया विरोध, फिर "राष्ट्रहित" में किया समर्थन मुस्लिम
    फडणवीस के इस्तीफे के एक दिन बाद अजित पवार को विदर्भ सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट महाराष्ट्र

    संजय राउत

    महाराष्ट्र: राजभवन पहुंची कांग्रेस, शिवसेना और NCP, तीनों पार्टियों ने किया सरकार बनाने का दावा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में अगले पांच-छह दिन में बन जाएगी सरकार- शिवसेना नरेंद्र मोदी
    राज्यसभा में विपक्ष में बैठेगी शिवसेना, आज होने वाली NDA की बैठक में नहीं लेगी हिस्सा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सरकार गठन पर सोनिया गांधी तैयार, लेकिन इंतजार के मूड में हैं शरद पवार महाराष्ट्र
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023