NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं
    अगली खबर
    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं
    रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं

    लेखन आबिद खान
    Feb 19, 2025
    08:27 pm

    क्या है खबर?

    रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है।

    वे कल यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत 30,000 लोग मौजूद रहेंगे।

    रेखा हालिया विधानसभा चुनावों में पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

    वहीं, विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर चुना गया है।

    परिचय

    कौन हैं रेखा गुप्ता?

    रेखा शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। वे फिलहाल दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

    उन्होंने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था।

    रेखा दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर भी रह चुकी हैं।

    2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    हालांकि, हालिया विधानसभा चुनाव में रेखा ने अपनी पहली जीत दर्ज की है।

    सरकार

    पर्यवेक्षकों ने कुछ विधायकों के साथ अलग बैठक की

    विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के घर पर दूसरे पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ पहुंचे। यहां दोनों के बीच बैठक हुई। यहीं से दोनों नेता दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।

    पर्यवेक्षकों ने राय जानने और रायशुमारी बनाने के लिए कुछ विधायकों के साथ अलग बैठक की। इनमें प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न

    #WATCH | BJP MLA elect Rekha Gupta to become the CM of Delhi; visuals of celebrations from outside her residence. pic.twitter.com/C6FeRy9JMw

    — ANI (@ANI) February 19, 2025

    बैठक

    आज ही हुई थी भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक

    दिल्ली में आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई लोग शामिल हुए थे।

    भाजपा संगठन से महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक में थे।

    इसमें रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक चुना गया था। ये केंद्रीय पर्यवेक्षक भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा।

    दावेदार

    मुख्यमंत्री के लिए ये भी थे दावेदार

    मुख्यमंत्री पद के लिए बवानी से विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह, ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा राय, नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता और आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया के नामों की भी चर्चा थी।

    माना जा रहा था कि भाजपा समीकरण साधने के लिए 2 उपमुख्यमंत्री बना सकती है।

    दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 7 मंत्री हो सकते हैं। चर्चा है कि सभी सातों लोकसभा सीट से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है।

    सुरक्षा

    रामलीला मैदान में सुरक्षा सख्त

    रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। अर्धसैनिक बलों की 10 से ज्यादा कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।

    कई स्तर की बैरिकेडिंग भी की गई है। 2,500 से ज्यादा जगहों पर कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, PCR वैन, तोड़फोड़ निरोधक जांच दल और SWAT टीमें तैनात की जाएंगी।

    SPG ने एक दिन पहले ही रामलीला मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है।

    दिल्ली पुलिस ने एडवायजरी भी जारी की है।

    चुनाव नतीजे

    क्या रहे थे दिल्ली चुनावों के नतीजे?

    दिल्ली चुनावों में भाजपा ने 48 और AAP ने 22 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को पिछली बार की तरह इस बार भी एक भी सीट नहीं मिली है।

    AAP के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है।

    इसी के साथ 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    AI के मामले में पिछड़ने के बाद ऐपल पर दबाव, जानिए क्या बोले विश्लेषक  ऐपल
    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक पुलिस ने दी थी भीड़ बढ़ने की चेतावनी, DCP ने लिखा था पत्र कर्नाटक
    मणिपुर में फिर हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लगाया गया मणिपुर
    मारुति सुजुकी के नेक्सा मॉडल पर मिल रही बंपर छूट, जानिए कितनी होगी बचत  मारुति सुजुकी

    दिल्ली

    दिल्ली में कैसे ट्रिपल इंजन की सरकार बना सकती है भाजपा? दिल्ली नगर निगम
    फरवरी में अंधड़ और बारिश से फिर बदलेगा मौसम, आज कैसा रहेगा?  बारिश
    दिल्ली में भाजपा के नए मुख्यमंत्री 'शीशमहल' में नहीं रहेंगे, चुनेंगे अलग आवास अरविंद केजरीवाल
    कोहरा गायब अब सताने लगी दिन की धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम  बारिश

    भाजपा समाचार

    अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप, बुलाई सभी AAP उम्मीदवारों की बैठक दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के खरीद-फरोख्त वाले बयान पर बवाल, ACB ने नोटिस देकर मांगे सबूत दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन हारे, भाजपा के करनैल सिंह विजयी दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे मनीष सिसोदिया
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ओखला से अमानतुल्लाह तीसरी बार जीते चुनाव, भाजपा को हराया अमानतुल्लाह खान
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: पटपड़गंज सीट से अवध ओझा हारे, भाजपा के नेगी जीते आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा राय से हारे सौरभ भारद्वाज

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कौन होगा मुख्यमंत्री? रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा दोबारा बने विधायक कपिल मिश्रा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं; जानें बड़ी सीटों का हाल दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कैलाश गहलोत ने लगाई जीत की हैट्रिक, बिजवासन से जीते दिल्ली विधानसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025