NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई चिंता: 50 विद्रोही मैदान में उतरे, भाजपा के सबसे ज्यादा
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई चिंता: 50 विद्रोही मैदान में उतरे, भाजपा के सबसे ज्यादा
    महाराष्ट्र् में कम से कम 50 बागी मैदान में हैं

    महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई चिंता: 50 विद्रोही मैदान में उतरे, भाजपा के सबसे ज्यादा

    लेखन आबिद खान
    Nov 01, 2024
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख खत्म होने के बाद अब सभी पार्टियों के सामने बागियों को थामने की चुनौती है।

    सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) दोनों ही गठबंधन की चिंताएं बागियों ने बढ़ा रखी है।

    टिकट नहीं मिलने या कटने के बाद कम से कम 50 नेता बागी होकर मैदान में उतर गए हैं। इनमें 36 बागी महायुति, जबकि बाकी प्रत्याशी MVA के हैं।

    भाजपा

    भाजपा के 19 नेता हुए बागी

    महायुति में सबसे ज्यादा भाजपा के 19 नेता बागी हो गए हैं। इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP अजित) का एक नेता बागी हो गया है।

    MVA में सबसे ज्यादा 10 बागी कांग्रेस और बचे 4 उद्धव ठाकरे की शिवसेना से हैं। कांग्रेस के बागियों ने उद्धव शिवसेना और NCP शरद पवार के उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन कर दिया है। कुछ बागियों ने अपने परिवार के सदस्यों को भी मैदान में उतारा है।

    महायुति

    महायुति में किसके खिलाफ कौन बागी?

    भाजपा के कोटे की 9 सीटों पर शिंदे सेना के बागियों ने मोर्चा खोल दिया है। इनमें नवी मुंबई की ऐरोली, मुंबई की अंधेरी पूर्व, पेचोरा, बेलापुर, फुलंबरी, कल्याण पूर्व, विक्रमगढ़, सोलापुर सिटी शामिल है।

    अंधेरी पूर्व से एनकाउंटर विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा की पत्नी और बेटी ने नामांकन दाखिल किया है।

    इसके अलावा 10 सीटों पर भाजपा नेता शिंदे सेना के खिलाफ उतर गए हैं। इनमें मेहकर, बुलढाणा, सावंतवाड़ी, जालना, पैठन, घनसावंगी, अलीबाग, कर्जत, बोरीवली और मीरा भयंदर शामिल है।

    NCP

    अजित पवार की NCP के खिलाफ 16 बागी

    अजित की NCP के उम्मीदवारों के खिलाफ शिंदे सेना के 7 और भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। अणुशक्ति नगर, बीड, वाई, देवलाली, पथरीट, डिंडोरी और खेड़ आलंदी में शिंदे सेना के नेता अजित NCP के खिलाफ मैदान में हैं।

    अहेरी, पथरी, शाहपुर, जुन्नर, उदगीर, कलवान, आलंदी, अमलनेर और अमरावती में भाजपा के 9 बागी अजित की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। वहीं, एक सीट पर NCP का बागी शिंदे सेना उम्मीदवार के खिलाफ उतर गया है।

    कांग्रेस

    कांग्रेस के 10 नेताओं ने बढ़ाई उद्धव की परेशानी

    उद्धव सेना के खिलाफ कांग्रेस के 10 बागी मैदान में हैं। वहीं, 4 सीटों पर उद्धव सेना के बागी कांग्रेस के खिलाफ उतर गए हैं। ठाणे जिले में कोपरी पचपाखड़ी, मुंबई में बायकुला, नागपुर में रामटेक और राजापुर में बागी उद्धव का गणित बिगाड़ सकते हैं।

    परली, बीड, जिंतूर, पारोला-अरंडोल और श्रीगोंडा में भी कांग्रेस के विद्रोही चिंताएं बढ़ा रहे हैं।

    वर्सोवा, मानखुर्द शिवाजी नगर, मेहकर और धारावी में उद्धव सेना के बागी चुनाव लड़ रहे हैं।

    बैठक

    बागियों को मनाने के लिए बैठकों के दौर जारी

    बागियों के मुद्दे पर अजित ने देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की है।

    कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। कांग्रेस महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बताया कि शिंदे सेना और शरद NCP के नेताओं से बातचीत चल रही है और बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सहयोगियों के साथ बैठक की है। शरद NCP के नेता जयंत पाटिल भी बागियों से संपर्क कर रहे हैं।

    चुनाव

    महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा मतदान

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की गई थी।

    यहां की सभी 288 सीटों पर एक साथ 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

    राज्य में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं हैं। मतदान के लिए कुल 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

    महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र की राजनीति
    एकनाथ शिंदे
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स

    महाराष्ट्र

    मुंबई: उद्धव ठाकरे हुए अस्पताल में भर्ती, बेटे आदित्य ने बताया पूरी तरह स्वस्थ मुंबई
    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान चुनाव आयोग
    विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान, झारखंड में 2 चरण में डलेंगे वोट चुनाव आयोग
    महाराष्ट्र: मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे का चुनाव घोषणा से पहले ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र की राजनीति

    महाराष्ट्र: शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- महाविकास अघाडी कब तक रहेगा, पता नहीं  शरद पवार
    शरद पवार छोड़ेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद, खुद किया ऐलान शरद पवार
    शरद पवार के NCP का अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान पर किस नेता ने क्या कहा?  महाराष्ट्र
    #NewsByteExplainer: शरद पवार ने छोड़ा NCP अध्यक्ष पद, जानिए अब तक कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर शरद पवार

    एकनाथ शिंदे

    मराठा आरक्षण आंदोलन: मराठों को मिलेगा कुनबी जाति का प्रमाणपत्र, सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी सरकार मराठा विरोध प्रदर्शन
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- मराठा आरक्षण के पक्ष में, जरूरी कदम उठाएंगे महाराष्ट्र
    शिवसेना विवाद: ठाकरे गुट ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश किए ईमेल-चैट समेत ये सबूत  शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: जिस अस्पताल में हुई 18 की मौत, उसके बगल में 'पांच सितारा' छात्रावास का उद्घाटन महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत हरियाणा
    चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, कहा- अपडेट नहीं हो रही वेबसाइट चुनाव आयोग
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: जेल में बंद सांसद के भाई खुर्शीद अहमद शेख जीते जम्मू-कश्मीर
    विधानसभा चुनाव: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC की सरकार भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025