राज्यसभा: सांसद मनोज झा ने 2014 के जिक्र को लेकर साधा सरकार पर निशाना, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सांसद मनोज झा ने अजीब आंकड़ा पेश किया।
उन्होंने कहा, "अभिभाषण में कंटेंट का एनालिसिस करो तो 2018 से अब तक अभिभाषण में 43 बार 2014 का जिक्र है। इतना तो 1947 का जिक्र नहीं, जब हम आजाद हुए। 2014, ये कौन से इतिहास की समझ हम विकसित कर रहे हैं कि 2014 से पहले देश में अंधेरा था और 2024 में अगर कुछ और हो गया तो सन्नाटा हो जाएगा।"
चर्चा
उपराष्ट्रपति से भी किया हंसी-मजाक
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद झा ने बजट सत्र के दौरान तोते और राजा की कहानी सुनाई, जिस पर संसद में सदस्य हंस पड़े।
उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार पर मैं सोच कर आया था कि ऐसी कोई बात ही नहीं बोलूंगा। अचानक आपको (उपराष्ट्रपति को) देखा तो एक कहानी याद आई।
इस पर उपराष्ट्रपति बोल पड़े, "बताइए आपको मुझे देखकर भ्रष्टाचार की याद क्यों आ गई। इसे स्पष्ट कीजिए।" तब झा ने कहा भ्रष्टाचार नहीं, राजा की याद आई।
जानकारी
आखिर झा ने क्यों उठाया 2014 का मुद्दा?
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सरकार बनने के बाद भाषणों में प्रधानमंत्री और भाजपा के नेताओं द्वारा यह कहा जाता है कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह 2014 के बाद हुआ। इसी पर सांसद झा टिप्पणी कर रहे थे।
ट्विटर पोस्ट
ट्विटर पर सांसद मनोज झा के भाषण का अंश वायरल
.@manojkjhadu से आपने एक राजा और उसके प्यारे तोते की कहानी नहीं सुनी तो क्या सुना ? pic.twitter.com/z12D7WvJZG
— Vinod Kapri (@vinodkapri) February 9, 2023