Page Loader
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्गज भाजपा नेता वसुंधरा राजे हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा नेता वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित (तस्वीर: ट्विटर/@ashokgehlot51)

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्गज भाजपा नेता वसुंधरा राजे हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2023
06:37 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गहलोत ने ट्वीट किया, 'पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।'

संक्रमण

राजस्थान में कोरोना के 189 सक्रिय मरीज

भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, 'कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।' बता दें कि राजस्थान में इस समय कोरोना वायरस के 189 सक्रिय मामले हैं। सोमवार को 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई। देशभर में बीते दिन सात मरीजों की मौत हुए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 21,179 हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी