Page Loader
राजस्थान विधानसभा चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर झोटवाड़ा सीट से जीते
राजस्थान में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जीत दर्ज की

राजस्थान विधानसभा चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर झोटवाड़ा सीट से जीते

लेखन गजेंद्र
Dec 03, 2023
04:45 pm

क्या है खबर?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जीत दर्ज कर ली है। उनको कांग्रेस के अभिषेक चौधरी ने टक्कर दी। राज्यवर्धन ने 1,47,913 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अभिषेक को 50,167 वोट से मात दी। उनके पास खुद के अलावा बड़े नेताओं के प्रचार की भी जिम्मेदारी थी। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार आशु सिंह सरपुरा रहे, जिनको 55,159 वोट मिले।

परिणाम

कैसा रहा है झोटवाड़ा सीट का इतिहास?

झोटवाड़ा सीट 2008 और 2013 में भाजपा के पास थी और पार्टी के राजपाल सिंह शेखावत ने यहां कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था। 2018 में कांग्रेस के लालचंद कटारिया ने यह सीट अपने नाम कर ली। इस साल भाजपा ने शेखावत का टिकट काटकर राज्यवर्धन को यहां से उतारा था। 2004 एथेंस ओलंपिक में शूटिंग में रजत पदक प्राप्त करने वाले राज्यवर्धन 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे और जयपुर ग्रामीण से पहली बार सांसद बने थे।

चुनाव

राजस्थान में भाजपा की बनेगी सरकार

राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलती है और यह रिवाज इस साल भी कायम रहा। अभी तक के नतीजों में यहां भाजपा की जीत तय नजर आ रही है। भाजपा 117, कांग्रेस 67 और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी और निर्दलीय 15 सीटों पर आगे है। यहां बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है। सरदारपुरा से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। सचिन पायलट और वसुंधरा राजे सिंधिया भी अपनी सीटों पर जीत गए हैं।