राहुल गांधी बोले- अडाणी के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी व्यापार समझौता किया, देश बेच दिया
क्या है खबर?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के अंदर बोलने से रोके जाने के बाद संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के पीछे बड़ा कारण बताया। कांग्रेस नेता ने कहा, "जो व्यापार समझौता 4 महीने से रुका हुआ था, उसमें कुछ बदला नहीं है। किसी न किसी कारण से, जो मुझे और प्रधानमंत्री मोदी को पता है, उस समझौते पर कल शाम हस्ताक्षर कर दिए। मोदीजी पर भयंकर दबाव है।"
बयान
मोदी की इमेज का गुब्बारा फट सकता है- राहुल
राहुल ने आगे कहा, "नरेंद्र मोदीजी की जो इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों करोड़ रुपये से बनाया गया था, वो फूट सकता है। मुद्दा नरवणे का बयान नहीं है। ये अलग शो है। ये वो भी जानते हैं। मुख्य बात ये है कि हमारे प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है। किसने और कैसे किया, ये हिंदुस्तान की जनता को सोचना है। इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण में बोलने नहीं दिया जा रहा।"
बयान
इस व्यापार समझौते में देश के खून-पसीने को बेच दिया- राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा, "इस व्यापार समझौते में किसान की मेहनत औऱ खून-पसीने को नरेंद्र मोदी जी ने बेच दिया है। समझौते के कारण देश को बेचा है। नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं। क्योंकि जिन्होंने उनकी इमेज बनाई है, वो खुद उसको फोड़ रहे हैं। अडाणी (गौतम अडाणी) पर अमेरिका में केस है। वो (डोनाल्ड ट्रंप) अडाणी को नहीं घेर रहा, मोदी के वित्तीय ढांचे को घेर रहा है। और दूसरा, एपस्टीन फाइल में अभी और माल है।"
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी का बयान
प्रधानमंत्री ने देश बेच दिया है।
— Aadesh Rawal (@AadeshRawal) February 3, 2026
Epstein files में अभी और भी ख़ुलासे होंगे और अदाणी के केस के कारण मोदी ने देश के हितों के साथ समझौता किया है - राहुल गांधी pic.twitter.com/yRLNDaOxGG