LOADING...
राहुल गांधी ने AI इम्पैक्ट समिट को तमाशा बताया, कहा- भारतीय प्रतिभा का लाभ नहीं उठाया
राहुल गांधी ने AI शिखर सम्मेलन को PR तमाशा बताया

राहुल गांधी ने AI इम्पैक्ट समिट को तमाशा बताया, कहा- भारतीय प्रतिभा का लाभ नहीं उठाया

लेखन गजेंद्र
Feb 18, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन को एक जनसंपर्क (PR) तमाशा बताया है। उन्होंने गलगोटिया विश्वविद्यालय द्वारा चीनी रोबोडॉग को अपना अविष्कार बताने वाली खबर को एक्स पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सम्मेलन में भारतीय प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने की बजाय यह सम्मेलन एक अव्यवस्थित PR तमाशा बन गया है।

नाराजगी

भारतीय डेटा बेंचा जा रहा है- राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक्स पर लिखा, 'भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, AI शिखर सम्मेलन एक अव्यवस्थित PR तमाशा है। भारतीय डेटा बिक्री के लिए हैं, चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।' मामले पर कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस ने लिखा कि चीनी मीडिया ने हमारा मज़ाक उड़ाया, जो शर्मनाक है, लेकिन इससे ज़्यादा शर्मनाक है कि मोदी के मंत्री अश्विनी वैष्णव भी झूठ में शामिल हैं।

घटना

क्या है गलगोटिया विश्वविद्यालय के रोबोडॉग का मामला?

AI शिखर सम्मेलन में गलगोटिया विश्वविद्यालय ने चीन में बने रोबोटिक डॉग को समिट में "ओरियन" नाम से प्रदर्शित किया गया था, जो असल में चीन की कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल था। रोबोडॉग पर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के दावे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचना शुरू हो गई। चीनी मीडिया ने भी एक्स पर वीडियो को साझा कर भारत का मजाक बनाया है। सरकार ने गलगोटिया विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

इसी वीडियो के सामने आने पर शुरू हुआ विवाद

Advertisement