संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू से भिड़े राहुल गांधी, बोले- ये 'गद्दार दोस्त'
क्या है खबर?
संसद के बजट सत्र के दौरान आज कांग्रेस सांसद मकर द्वार पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली। राहुल ने बिट्टू को गद्दार कहा, जिसके बाद बिट्टू ने राहुल से कहा कि आप देश के दुश्मन हैं। इसी दौरान राहुल ने बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया।
घटनाक्रम
'गद्दार दोस्त' से 'देश के दुश्मन' तक पहुंची टिप्पणियां
संसद परिसर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल कांग्रेस सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वहां से बिट्टू निकले तो राहुल ने उन्हें 'गद्दार दोस्त' बताया। इस दौरान राहुल ने बिट्टू की तरफ हैंड शेक करने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्टू चुपचाप खड़े रहे। 'गद्दार दोस्त' पर बिट्टू ने भी तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि उनका 'देश के दुश्मनों' से कोई लेना-देना नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face..."
— ANI (@ANI) February 4, 2026
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
परिचय
कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए हैं बिट्टू
बिट्टू 3 बार के सांसद हैं। पहली बार उन्होंने 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2014 और 2019 का चुनाव लुधियाना से जीते। बिट्टू 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालाकि, तब उन्हें पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने करीब 20,000 वोटों से हराया था। इसके बावजूद केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।