Loading...
राहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर 'भाई' स्टालिन से की अपील, मिला ये जवाब
परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने स्टालिन से अपील की है

राहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर 'भाई' स्टालिन से की अपील, मिला ये जवाब

लेखन आबिद खान
Nov 29, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष आखिरी कुछ कोशिशें करने में जुटा है। इसी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने DMK प्रमुख एमके स्टालिन से अपील की है। उन्होंने स्टालिन को 'भाई' बताते हुए कहा कि वे हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह डटे रहे हैं। स्टालिन ने भी राहुल की अपील का जवाब देते हुए कहा कि वे इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

राहुल का बयान

राहुल बोले- विधेयक को मिलकर हराना होगा

राहुल ने कहा, 'हम स्टालिन और DMK से अनुरोध करेंगे कि वे परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध करें। सीटों की संख्या 850 करने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे भाजपा-RSS को चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी। भाई स्टालिन हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह डटे रहे हैं। राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।

स्टालिन का जवाब

स्टालिन ने कहा- 

राहुल की अपील पर स्टालिन ने कहा, 'संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने हमेशा हर फैसला लेते समय तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखा है। हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहास हमें वीर सेनानी के रूप में याद रखेगा, न कि गद्दार के रूप में।'

ADVERTISEMENT