LOADING...
राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया नरवणे किताब का मुद्दा, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में हंगामा

राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया नरवणे किताब का मुद्दा, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

लेखन गजेंद्र
Feb 03, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक फिर बार पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का मुद्दा उठाया, जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ। लोकसभा के पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राहुल को बोलने के लिए उठाया। राहुल ने चीन घुसपैठ को लेकर अपने पिछले भाषण का जिक्र किया। तभी हंगामा शुरू हो गया और कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

हंगामा

स्पीकर पर कागज फेड़कर फेंके गए

राहुल गांधी के बार-बार चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाने पर उन्हें बोलने नहीं दिया गया और दोनों तरफ से जोरदार तकरार देखने को मिली। इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सोमवार को स्पीकर ओम बिरला ने नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे को लेकर रूलिंग दी है, ऐसे में यह मुद्दा नहीं उठाया जा सकता, वे अन्य बात रख सकते हैं। हंगामा इतना बढ़ गया कि विपक्षी सांसदों ने कागज फाड़कर उसे स्पीकर की कुर्सी पर उड़ा दिए।

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का भाषण

Advertisement

मुद्दा

राहुल ने पाठ्य सामग्री को स्पीकर के सामने प्रस्तुत किया

लोकसभा पीठासीन ने राहुल को राष्ट्रपति के अभिभाषण तक ही अपनी टिप्पणी सीमित रखने को कहा। इसके बाद राहुल बोले, "राष्ट्रपति के भाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा, चीन-पाकिस्तान के बीच संबंधों का मुद्दा उठाया गया है। इस लेख में इसका उल्लेख है। मैंने इसकी पुष्टि कर ली है।" पीठासीन ने कहा कि अभी इसे स्थगित करे, इसकी जांच के बाद सूचित किया जाएगा। राहुल ने कहा कि वह सामग्री को प्रमाणित करने के लिए स्पीकर के पटल पर रख रहे हैं।

Advertisement

हमला

मुझे बोलने से क्यों रोका जा रहा है- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी असंबंधित विषय पर नहीं बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे यह अनुमति नहीं दी गई है। मैं देश के विपक्ष का नेता हूं। आप मुझे बोलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।" राहुल ने कहा, "राष्ट्रपति का भाषण उस राह के बारे में है जिस पर भारत को चलना शुरू करना है। आज अंतरराष्ट्रीय मुद्दा चीन-अमेरिका के बीच संघर्ष है। अगर मैं बयान देना चाहता हूं, तो मुझे क्यों रोका जा रहा है?"

कार्यवाही

सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

सदन की कार्यवाही 3 बजे फिर शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा के पीठासीन अमित सैकिया ने 8 विपक्षी सांसदों के नाम पुकारे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी 8 सांसदों पर सदन पटल पर हंगामा करने और उनके ऊपर कागज फाड़कर उड़ाने के आरोप में निलंबित करने का प्रस्ताव दिया। इसे बहुमत से पारित करने के बाद सांसदों को निलंबित कर दिया गया और सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

ट्विटर पोस्ट

सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव पारित

ट्विटर पोस्ट

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का विरोध-प्रदर्शन

Advertisement