LOADING...
राहुल गांधी का एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला, दिल्ली वालों को दिखाया आईना
राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया (तस्वीर: एक्स/@savedemocracyI)

राहुल गांधी का एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला, दिल्ली वालों को दिखाया आईना

लेखन गजेंद्र
Jan 14, 2025
07:25 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स पर गंदे नाले का एक वीडियो साझा कर लिखा, 'ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली-पेरिस वाली दिल्ली!' वीडियो में राहुल रिठाला इलाके में बन रहे नाले का दौरा करते दिख रहे हैं, जो अधूरा है। उनको बताया जा रहा है कि नाला 6 महीने में ढह गया।

ट्विटर पोस्ट

देखिए वीडियो

हमला

राहुल के निशाने पर केजरीवाल क्यों?

दिल्ली की सत्ता पर 15 साल राज करने वाली कांग्रेस AAP के आने के बाद रसातल में चली गई है। पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। दिल्ली में कांग्रेस के शहरी, अल्पसंख्यक और मध्यम वर्गीय वोट पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस यह वापस लेना चाहती है। इसीलिए विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस और AAP अकेले लड़ रहे हैं। सीलमपुर में भी राहुल ने केजरीवाल को घेरा था।