NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी
    अगली खबर
    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी

    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी

    लेखन प्रभांशु रंजन
    Nov 23, 2018
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा के हिन्दुत्व पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता सीपी जोशी के बयान को राहुल गांधी ने गलत करार दिया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि जोशी जी का बयान पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें, जिससे समाज के किसी वर्ग को दुःख पहुँचे।

    राहुल ने आगे लिखा कि उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।

    बिफरे अध्यक्ष

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- जोशी जी को बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए

    राहुल ने ट्वीट किया, "सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुँचे। कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशी जी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।"

    गौरतलब हो कि जोशी ने राजस्थान के एक चुनावी सभा में मोदी सहित अन्य लोगों की जाति पर तंज कसा था।

    ट्विटर पोस्ट

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताई निराशा

    सी पी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुँचे।

    कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 23, 2018

    विवाद

    सीपी जोशी ने दिया था यह विवादित बयान

    राजस्थान के नाथद्वार में आयोजित एक चुनावी सभा में सीपी जोशी ने कहा था, यदि धर्म के बारे में कोई जानता है तो वह पंडित और ब्राह्मण हैं।

    सीपी जोशी ने आगे कहा था कि उमा भारती एक लोधी हैं और वह हिंदुत्व के बारे में बात करती हैं। पीएम मोदी हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं। सिर्फ ब्राह्मण ही हैं, जो इस बारे में बात नहीं करते। देश को गुमराह किया जा रहा है।

    राम मंदिर

    इससे पहले राम मंदिर पर भी दिया था बड़ा बयान

    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने से पहले सीपी जोशी ने राम मंदिर निर्माण पर भी एक बड़ा बयान दिया था।

    जोशी ने राम मंदिर निर्माण पर कहा था, "सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देश में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस का प्रधानमंत्री ही कराएगा।"

    जोशी के इस बयान से भाजपा सहित अऩ्य दलों में भी हलचल मच गई थी।

    बता दें कि राम मंदिर का विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

    बड़ा ओहदा

    कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं डॉ सीपी जोशी

    डॉ सीपी जोशी का कद कांग्रेस में काफी बड़ा है। वो यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्रीमंडल में भी शामिल थे।

    मनमोहन सिंह सरकार ने उन्हें पंचायती राज मंत्रालय के बाद रेल मंत्रालय का भी जिम्मा दिया था।

    राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद रहे जोशी को राजस्थान कांग्रेस में ब्राह्मणों का प्रमुख चेहरा माना जाता है।

    चुनावी माहौल में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल ऐसे विवादित बयानों से बचने की कोशिश करते है, जो चुनाव को प्रभावित करे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार

    राजस्थान

    बेरोजगारी से तंग आकर चलती ट्रेन के आगे कूदे चार युवक, तीन की मौत क्राइम समाचार
    राजस्थान चुनाव: एक ही सीट से आमने-सामने हैं पति-पत्नी, वजह राजनीतिक रंजिश नहीं अगाध प्रेम राजनीति

    राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार का शोर, दूसरे चरण की वोटिंग कल नरेंद्र मोदी
    22 नवंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक टली, महागठबंधन की संभावना को झटका ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025