NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बहाल की 420 VIP लोगों की सुरक्षा
    अगली खबर
    पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बहाल की 420 VIP लोगों की सुरक्षा

    पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बहाल की 420 VIP लोगों की सुरक्षा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 02, 2022
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मशहूर गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पांच दिन बाद राज्य के 420 VIP लोगों की सुरक्षा को 7 जून से फिर से बहाल करने का निर्णय किया है।

    बता दें कि AAP सरकार ने 28 मई को पुलिसकर्मियों की कमी हवाला देते हुए 424 VIP की सुरक्षा कम कर दी था या हटा लिया था। इनमें मूसेवाला का भी नाम था। इसके बाद अगले दिन मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

    पृष्ठभूमि

    पंजाब सरकार ने 28 मई को किया था सुरक्षा हटाने का निर्णय

    बता दें कि AAP सरकार ने 28 मई को 424 VIP की सुरक्षा कम करने या हटाने की घोषणा की थी। उसके बाद से VIP की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया था।

    राज्य के पूर्व मंत्री ओपी सोनी ने इस निर्णय को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर सुरक्षा हटाए जाने वाले VIP लोगों की सूची और सुरक्षा हटाने के कारणों के संबंध में जवाब भी मांगा था।

    हत्या

    सुरक्षा हटाने के एक दिन बाद हुई मूसेवाला की हत्या

    पंजाब सरकार द्वारा हटाई गई सुरक्षा में मूसेवाला की भी नाम था। ऐसे में 29 मई को मूसेवाला के बिना सुरक्षा के ही मानसा जिले के जवाहरके गांव जाते वक्त आठ कार सवार हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने मूसेवाला और उनके दो दोस्तों पर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थी। इसमें मूसेवाला की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    आलोचना

    सुरक्षा हटाए जाने को लेकर हो रही है सरकार की आलोचना

    राज्य के VIP लोगों की सुरक्षा हटाने के बाद मूसेवाला की हत्या होने को लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी सरकार पर हमलावर हुए बैठे हैं।

    मूसेवाला के समर्थक उनकी हत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने 30 मई को सुरक्षा हटाए जाने वाले VIP लोगों की सुरक्षा की फिर से समीक्षा करने की बात कही थी।

    जवाब

    सरकार ने 7 जून से सुरक्षा बहाल करने की जानकारी दी

    कड़ी आलोचनाओं के बीच सरकार ने गुरुवार को हाई कोर्ट में 420 VIP लोगों की सुरक्षा को 7 जून से फिर से बहाल करने की जानकारी दी है।

    सरकार ने कहा कि उसे 6 जून को ऑपरेशन ब्लूस्टार की वर्षगांठ के लिए सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है। ऐसे में सुरक्षा को 7 जून से बहाल किया जाएगा।

    इस बीच हाई कोर्ट ने सुरक्षा कम किए जाने वाले VIP लोगों की सूची लीक होने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया है।

    निशाना

    भाजपा ने साधा AAP सरकार पर निशाना

    VIP लोगों की सुरक्षा बहाल करने के निर्णय के बाद भाजपा ने AAP सरकार पर निशाना साधा है।

    भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, 'केजरीवाल-मान की जोड़ी ने फिर से धूल खाई। उन्होंने पंजाब में VIP संस्कृति को खत्म करने के अपने दावे का हाई कोर्ट में यह कहकर खंडन किया कि यह एक अस्थायी निर्णय था। AAP पंजाब के इस ओछे निर्णय ने एक अनमोल जीवन लिया है। पंजाब के युवा कभी माफ नहीं करेंगे।'

    संदेश

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने VIP संस्कृति खत्म करने का संदेश देते हुए अपने शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी सहित 122 पूर्व विधायकों, मंत्री और VIP की सुरक्षा वापस ले ली थी। पूर्व मंत्रियों में कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल और परगट सिंह भी शामिल थे।

    इसके बाद गत 23 अप्रैल को 184 VIP की सुरक्षा वापस ले ली थी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके परिवार भी शामिल था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    भगवंत मान
    पंजाब सरकार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब में 23 मार्च को लॉन्च होगी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ पंजाब
    राघव चड्ढा, हरभजन सिंह समेत इन पांच चेहरों को राज्यसभा भेजेगी आम आदमी पार्टी पंजाब
    एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी दिल्ली नगर निगम

    पंजाब

    4 राज्यों को मिल सकती है हीटवेव से राहत, IMD ने लगाया बारिश का अनुमान दिल्ली
    पटियाला हिंसा: तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला, शहर में इंटरनेट बंद पटियाला
    मोहाली से गिरफ्तार किया गया पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी- पंजाब पुलिस पटियाला
    पंजाब और तमिलनाडु के छात्रों ने बनाया स्पेस रोवर का डिजाइन, NASA ने किया सम्मानित तमिलनाडु

    भगवंत मान

    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब सरकार

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा अमृतसर हमले में सीधे तौर पर है आतंकियों का हाथ पंजाब
    कैप्टन वाले बयान को लेकर घिरे सिद्धू, पंजाब कैबिनेट की बैठक में उठेगा मुद्दा पंजाब
    पंजाब सरकार का आदेश, छात्रों को गुजराती में गाना पड़ेगा गांधी का सबसे पसंदीदा भजन पंजाब
    पंजाब शिक्षा विभाग के कैलेंडर में 365 नहीं बल्कि एक साल में हैं 372 दिन, जानें आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025