NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण
    अगली खबर
    सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण
    सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण

    सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 03, 2022
    02:36 pm

    क्या है खबर?

    सोनिया गांधी के बाद उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हल्के लक्षणों के साथ उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है और खुद को घर पर क्ववारंटीन कर लिया है।

    प्रियंका ने अपने संपर्क में आए लोगों से सभी जरूरी ऐहतियात बरतने का निवेदन किया है।

    सोनिया गांधी में भी कल कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    जानकारी

    उत्तर प्रदेश दौरा बीच में छोड़ दिल्ली लौटी थीं प्रियंका

    प्रियंका गांधी बुधवार को दो दिवसीय 'नव संकल्प शिविर' में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंची थीं, लेकिन बीच में ही वो वापस दिल्ली लौट आई थीं।

    जब पार्टी नेताओं से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा प्रियंका अचानक से बिना वजह बताए वापस लौट गई थीं।

    हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनिया गांधी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने की सूचना मिलने पर वो दिल्ली लौटी थीं।

    जानकारी

    सोनिया गांधी में संक्रमण के हल्के लक्षण

    कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को जानकारी दी गई कि सोनिया गांधी में हल्के बुखार के साथ कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते कई नेताओं से मुलाकात की थी। उनमें से कुछ कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    कोरोना संकट

    देश में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,041 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हुई। देश में तीन महीने बाद नए मामलों की संख्या 4,000 पार हुई है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,68,585 हो गई है। इनमें से 5,24,651 लोगों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,117 रह गई है।

    पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली तेजी देखी जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 53.08 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 53.08 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 62.96 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.08 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 3.11 करोड़ संक्रमितों में से 6.67 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सोनिया गांधी

    जेपी नड्डा का सोनिया गांधी को पत्र, कहा- कोरोना महामारी पर लोगों को न करें गुमराह कांग्रेस समाचार
    महामारी: सोनिया का प्रधानमंत्री को पत्र, माता-पिता खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का सुझाव नरेंद्र मोदी
    कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा कांग्रेस समाचार
    सिद्धू से टकराव के बीच कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अमरिंदर सिंह

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, तय जिम्मेदारी के साथ जुड़ने का प्रस्ताव ठुकराया प्रशांत किशोर
    प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? सोनिया गांधी
    तेल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों से टैक्स घटाने की मांग नरेंद्र मोदी
    हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा के करीबी को बनाया गया कांग्रेस इकाई का प्रमुख, चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हरियाणा

    प्रियंका गांधी

    उत्तर प्रदेश: गंभीर अपराधों में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा बर्खास्त- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    पद रहे या ना रहे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा- नवजोत सिद्धू पंजाब
    बंगाल: मुख्यमंत्री पद पर बनी रहेंगी ममता बनर्जी, भवानीपुर से रिकॉर्ड वोटों से जीतीं पश्चिम बंगाल
    हिरासत में ली गईं लखीमपुर के पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंंका गांधी उत्तर प्रदेश

    कोरोना वायरस

    देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान महाराष्ट्र
    मेडिकल देखभाल के अभाव में होने वाली मौतें 45 प्रतिशत बढ़ी, इजाफे ने चौंकाया महाराष्ट्र
    पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह- कोरोना महामारी के खत्म होने पर लागू करेंगे CAA पश्चिम बंगाल
    कोरोना: WHO का भारत में 47.4 लाख मौतें होने का दावा, सरकार ने किया खंडन विश्व स्वास्थ्य संगठन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025