NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट
    राजनीति

    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट

    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 20, 2020, 05:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट

    पड़ोसी राज्यों में किसानों के पराली जलाने सहित अन्य कारणों से राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। इससे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी तबीयत नासाज है। ऐसे में अब डॉक्टरों ने उन्हें अपनी सेहत में सुधार के लिए दिल्ली की हवा में सुधार होने तक किसी अन्य जगह पर शिफ्ट होने की सलाह दी है। इसके बाद सोनिया गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली छोड़ने का निर्णय कर लिया और वह गोवा पहुंच गई हैं।

    प्रदूषण के कारण सोनिया गांधी के सीने में बढ़ा संक्रमण

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सोनिया गांधी गत अगस्त में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से चिकित्सा निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में संक्रमण से चिंतित हैं। उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि दिल्ली में प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदूषण के कारण सोनिया के चेस्ट में संक्रमण और अस्थमा बढ़ गया है और चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी।

    गोवा पहुंची सोनिया गांधी

    कांग्रेस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें किसी गर्म स्थान पर जाने की सलाह दी है। सोनिआ गांधी के गोवा के किसी बाहरी इलाके में रहने की संभावना है। आज सुबह ही उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गोवा के पणजी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी के प्रवास की पूरी तैयारी हो गई है और दोपहर बाद वह रवाना हो जाएंगी।

    दिल्ली में शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में रहा AQI

    दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है। शुक्रवार को भी दिल्ली में वायु का गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 305 दर्ज किया गया है। इसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। दूषित हवा के कारण लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है।

    सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    दिल्ली छोड़ने से पहले सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंदिरा गांधी मेमोरियल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दिवंगत सास इंदिरा गांधी को उनकी 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उनके साथ राहुल गांधी भी थे। इसी तरह उन्होंने शुक्रवार को बिहार के लोकप्रिय पर्व 'छठ' पर बधाई संदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होने से हमें जीवन मे स्वच्छता, भाईचारे तथा मर्यादा का पालन करने का संदेश मिलता है।

    कांग्रेस में उठ रही है आत्मचिंतन की मांग

    सोनिया गांधी ऐसे समय पर दिल्ली से बाहर जा रही है जब बिहार चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी में आत्मचिंतन की मांग उठ रही है। इसी तरह कांग्रेस के 23 असंतुष्ट नेता भी आत्मचिंतन की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने अगस्त में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व पर विचार करने की मांग की थी। ऐसे में अब सोनिया के गांधी के दिल्ली में नहीं होने से स्थिति बिगड़ सकती है।

    30 जुलाई को गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी सोनिया गांधी

    बता दें सोनिया गांधी को पार्टी के राज्यसभा सदस्यों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद 30 जुलाई को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद 12 सितंबर को वह राहुल गांधी के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका गई थी। इसके कारण वह दोनों ही 14 से 23 सितंबर के बीच चले संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे।

    पिछले साल भी गोवा शिफ्ट हुई थीं सोनिया गांधी

    बता दें कि सोनिया गांधी पिछले साल भी सर्दियों के दौरान गोवा में शिफ्ट हुई थीं। उस दौरान वहां पर उनकी साइकिल चलाते तस्‍वीरें भी वायरल हुई थी। ऐसे में इस बार भी वे गोवा पहुंची हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    गोवा
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली: ढाई महीने में 76 लापता बच्चों का पता लगाने वाली हेड कांस्टेबल को मिला प्रमोशन दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक आम आदमी पार्टी समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 45,576 नए मरीज, दिल्ली में कुल मामले पांच लाख पार भारत की खबरें
    शाहरुख-गौरी के बंगले में रात बिताने का मिल रहा है मौका, करना होगा यह काम बॉलीवुड समाचार

    गोवा

    गोवा: प्रोफेसर ने 'कुत्ते की चेन' से की 'मंगलसूत्र' की तुलना, पुलिस ने दर्ज की FIR मुस्लिम
    गोवा पुलिस ने पूनम पांडे को किया गिरफ्तार, डैम पर अश्लील शूटिंग करने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने गोवा में फैलाई गंदगी, जारी हुआ नोटिस करण जौहर
    गोवा: उपमुख्यमंत्री के फोन से आधी रात को भेजा गया अश्लील वीडियो, बोले- फोन हैक हुआ व्हाट्सऐप

    सोनिया गांधी

    उत्तर प्रदेश: राहुल-मनमोहन के "अपमान" पर ओबामा की किताब के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर बराक ओबामा
    पहले जैसी ताकत नहीं रही कांग्रेस, प्रभावी विकल्प के तौर पर नहीं देखते लोग- कपिल सिब्बल बिहार
    ओबामा की किताब में मनमोहन, राहुल और सोनिया गांधी का जिक्र; किसके बारे में क्या लिखा? बराक ओबामा
    पंजाब और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी लाई कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक छत्तीसगढ़

    कांग्रेस समाचार

    मुंबई: शिवसेना नेता की धमकी के बाद मिठाई की दुकान के संचालक ने ढका 'कराची' नाम मुंबई
    कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, अधीर रंजन बोले- जिन्हें दिक्कत वे नई पार्टी बना लें लोकसभा
    बिहार: राजद और कांग्रेस करेंगी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार, कहा- NDA के खिलाफ है जनादेश नीतीश कुमार
    हार के बाद महागठबंधन में फूट, RJD नेता बोले- चुनाव के दौरान पिकनिक पर थे राहुल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023