Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजनीतिक दलों को पिछले 14 सालों में अज्ञात स्रोतों से मिला 11,234 करोड़ रुपये का चंदा
  • राजनीति

    राजनीतिक दलों को पिछले 14 सालों में अज्ञात स्रोतों से मिला 11,234 करोड़ रुपये का चंदा

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 10, 2020, 07:36 pm
    राजनीतिक दलों को पिछले 14 सालों में अज्ञात स्रोतों से मिला 11,234 करोड़ रुपये का चंदा
  • देश के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा चुनावों व अन्य कार्यों के लिए दानदाताओं से चंदा लेने की बात किसी से नहीं छिपी हुई है। समय-समय पर पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी सार्वजनिक भी की जाती है।

    जिसमें यह पता चलता है कि किस पार्टी को किससे कितना चंदा मिला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2004-05 से लेकर 2018-19 के बीच देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से 11,234 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

  • इस खबर में
    ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा अज्ञात स्रोतों में शामिल होती है यह राशि इन पार्टियों को मिला अज्ञात स्रोतों से चंदा अज्ञात स्रोतों से भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा चार पार्टियों को मिले 172 करोड़ रुपये राजनीतिक दलों को पिछले साल नकद में मिला था 951 करोड़ रुपये का चंदा कॉरपोरेट सेक्टर की पहली पसंद रही है भाजपा
  • खुलासा

    ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (ADR) की ओर से जारी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि गत 14 सालों में राष्ट्रीय दलों को कुल 11,234.12 करोड़ रुपये का चंदा अज्ञात स्रोतों से मिला है।

    अज्ञात स्रोतों से मिले चंदे का मतलब आयकर रिटर्न में घोषित उस राशि से है जिसमें दानदाता के नाम की जानकारी नहीं दी जाती है और दान की राशि 20,000 से कम होती है। इस राशि का खुलासा चुनावी हलफनामें करना जरूरी नहीं होता है।

  • जानकारी

    अज्ञात स्रोतों में शामिल होती है यह राशि

  • ADR के अनुसार अज्ञात स्रोतों में राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चुनावी बांड, कूपन की बिक्री, राहत कोष, विविध आय, स्वैच्छिक योगदान, बैठक और मोर्चा में दिए गए योगदान की राशि को शामिल किया जाता है।

  • पार्टी

    इन पार्टियों को मिला अज्ञात स्रोतों से चंदा

  • ADR ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए सात राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराई गई जानकारी का इस्तेमाल किया है।

    इसमें उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी पार्टियों में शामिल बसपा को 20,000 रुपये से अधिक या कम का कोई भी चंदा नहीं मिलने की जानकारी दी है।

  • भाजपा

    अज्ञात स्रोतों से भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा

  • ADR की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018-19 में सात रानजीतिक दलों को कुल 3,749.37 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इसमें अज्ञात स्रोतों से मिले चंदे की राशि 2,512.98 करोड़ रुपये हैं।

    इसमें से भाजपा को सबसे ज्यादा 1,612.04 रुपये का चंदा मिला है। यह राशि अज्ञात स्रोतों से मिले कुल चंदे का 64 प्रतिशत है।

    इसी तरह कांग्रेस को अज्ञात स्रोतों से 728.88 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जो कुल चंदे का 29 प्रतिशत है।

  • जानकारी

    चार पार्टियों को मिले 172 करोड़ रुपये

  • अज्ञात स्रोतों से मिले कुल चंदे की 93 प्रतिशत राशि यानी 2,340.92 करोड़ रुपये अकेली भाजपा और कांग्रेस को मिली है। इसके उलट तृणमूल कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, NCP और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को महज 172.06 करोड़ रुपये ही मिले हैं।

  • नकद

    राजनीतिक दलों को पिछले साल नकद में मिला था 951 करोड़ रुपये का चंदा

  • आपको बता दें कि गत 28 फरवरी को ADR ने राजनीतिक दलों को साल 2018-19 में 5,520 दानदाताओं से कुल 951.66 करोड़ रुपये का नकद चंदा मिलने की रिपोर्ट जारी की थी।

    उस रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को 4,483 दानदाताओं से कुल 742.15 करोड़ तथा कांग्रेस पार्टी को 605 दानदाताओं कुल 148.58 करोड़ रुपये का चंदा मिला था।

    इस अवधि में कॉरपोरेट सेक्टर के 1,776 दानदाताओं ने कुल 876.11 करोड़ रुपये का चंदा दिया था।

  • पसंद

    कॉरपोरेट सेक्टर की पहली पसंद रही है भाजपा

  • पिछले वित्तीय वर्ष में चंदा देने में भाजपा कॉरपोरेट सेक्टर की पहली पसंद रही है। कॉरपोरेट सेक्टर के 1,575 दानदाताओं ने भाजपा को 698.92 करोड़ रुपये चंदा दिया था, जबकि 2,741 व्यक्तिगत दानदाताओं ने 41.70 करोड़ रुपये का चंदा दिया था।

    इसी तरह कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कॉरपोरेट सेक्टर से 122 दानदाताओं से कुल 122.5 करोड़ और 482 अन्य दाताओं से 25.39 करोड़ रुपये का चंदा हासिल किया था।

  • कांग्रेस समाचार
  • बहुजन समाज पार्टी
  • तृणमूल कांग्रेस
  • भाजपा समाचार
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटी वायुसेना, स्वास्थ्यकर्मियों और दवाओं को कर रही एयरलिफ्ट
    कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटी वायुसेना, स्वास्थ्यकर्मियों और दवाओं को कर रही एयरलिफ्ट
    देश
  • दिल्ली: कोरोना संक्रमित रिटायर्ड ब्रिगेडियर को सैन्य अस्पताल में भी नहीं मिला बेड, मौत
    दिल्ली: कोरोना संक्रमित रिटायर्ड ब्रिगेडियर को सैन्य अस्पताल में भी नहीं मिला बेड, मौत
    देश
  • अभिनेता संजीव कुमार के निधन के 36 साल बाद प्रकाशित होगी उनकी बायोग्राफी
    अभिनेता संजीव कुमार के निधन के 36 साल बाद प्रकाशित होगी उनकी बायोग्राफी
    मनोरंजन
  • ऐपल के प्राइवेसी चेंज से पहले फेसबुक ने ऐड टूल्स में किए बदलाव
    ऐपल के प्राइवेसी चेंज से पहले फेसबुक ने ऐड टूल्स में किए बदलाव
    टेक्नोलॉजी
  • अर्शी खान भी मिली कोरोना वायरस से संक्रमित, घर पर हुईं क्वारंटाइन
    अर्शी खान भी मिली कोरोना वायरस से संक्रमित, घर पर हुईं क्वारंटाइन
    मनोरंजन
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021