LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में बुलाने के लिए छात्रों को हाजिरी-नाश्ते का लालच दिया? जानिए सच्चाई
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल हुए लोग

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में बुलाने के लिए छात्रों को हाजिरी-नाश्ते का लालच दिया? जानिए सच्चाई

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और एक जनसभा को संबोधित किया। दावा किया जा रहा है कि जनसभा में उनके भाषण को सुनने के लिए 2 लाख लोगों की भीड़ उमड़ी थी। अब सोशल मीडिया में सामने आया है कि प्रधानमंत्री की जनसभा में लोगों को बुलाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने विशेष आदेश जारी किए थे, जिसमें छात्रों को लालच दिया गया था।

दावा

छात्रों को 2 दिन की हाजिरी का लालच

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सऐप संदेश और ईमेल के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिसमें इस तरह के दावे को बल मिल रहा है। एक संदेश में लिखा है, "सभी छात्रों को हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 को आना अनिवार्य है। कॉलेज परिसर से वाहन हवाई अड्डे तक ले जाएगी। अगर छात्रावास से नहीं आ सकते तो कार साझा करके आ सकते हो। रिपोर्टिंग टाइम 7:45 बजे है। इसके लिए कल 2 दिन की हाजिरी लगाई जाएगी।"

दावा

उद्घाटन में शामिल होने को बताया सुनहरा मौका

एक अन्य कॉलेज का व्हाट्सऐप संदेश भी वायरल है, जिसमें इसे सुनहरा मौका बताया गया और छात्रों को काले कपड़े पहनकर आने से मना किया है। संदेश में लिखा है, "प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जेवर हवाई अड्डे के उद्घाटन में शामिल होने का सुनहरा मौका। उद्घाटन में शामिल सभी छात्रों को 2 दिन की हाजिरी और प्रशंसा प्रमाणपत्र मिलेगा। छात्रों को सुबह 7 बजे अपने पहचानपत्र और मोबाइल के साथ आना होगा। नाश्ता और परिवहन की सुविधा कॉलेज में दी जाएगी।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

संदेशों का स्क्रीनशॉट वायरल

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पत्रकारों ने साझा किया

ट्विटर पोस्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने भी सवाल उठाया

दावा

क्या है सच्चाई?

कई जगह दावा है कि यह आदेश गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में स्थित निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की ओर से जारी किए गए हैं, जिसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय भी शामिल है। हालांकि, किसी भी संदेश में किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय का नाम नहीं है। ऐसे में इसकी पुष्टि का दावा नहीं किया जा सकता। हालांकि, गाजियाबाद के जिलाधिकारी द्वारा 800 बसों की व्यवस्था करने का पत्र वायरल होने के बाद कई कॉलेजों की बसें कार्यक्रम में लगने का दावा हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

बसों की वीडियो और JSS अकेडमी के आवेदन फॉर्म का लिंक

Advertisement